Hello दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम भारत की प्रमुख नदियों के बारे मे डिस्कस करेंगे। जैसा की आप सब लोग जानते है कि आजकल भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल के बारे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मे पूछा जा रहा है। इसलिये हमारे लिए भारत की प्रमुख नदियों की पूरी सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK को पढ़ना बहुत जरूरी है। साथ ही इस Article मे आपको भारत की प्रमुख नदियों की Pdf भी प्रदान की जाएगी।
भारत की प्रमुख नदियों की जानकारी UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।
नदी क्या होती है? (What is River in Hindi)
नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है, जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा यह किसी सागर अथवा झील में गिरती है। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती, सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियाँ बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना सदानीरा नदियाँ हैं।
भारत की नदियाँ (Rivers in India)
भारत की नदियां चार समूहों में वर्गीकृत की जा सकती हैं –
(1)हिमालय की नदियां
(2) प्रायद्वीपीय नदियां
(3) तटवर्ती नदियां
(4) अंतःस्थलीय प्रवाह क्षेत्र की नदियां
हिमालय की नदियां बारहमासी है, जिन्हें पानी आमतौर पर बर्फ पिघलने से मिलता है। इनमें वर्षभर निर्बाध प्रवाह बना रहता है। मानसून के महीने में हिमालय पर भारी वर्षा होती है, जिससे नदियों में पानी बढ़ जाने के कारण अक्सर बाढ़ आ जाती है।
प्रायद्वीप की नदियों में सामान्यतः वर्षा का पानी रहता है, इसलिए पानी की मात्रा घटती-बढ़ती रहती है। अधिकांश नदियां बारहमासी नहीं हैं। तटीय नदियां, विशेषकर पश्चिमी तट की, कम लंबी हैं और इनका जलग्रहण क्षेत्र सीमित है। इनमें से अधिकतर में एकाएक पानी भर जाता है।\
भारत की सभी झीलों के नाम और उनके बारे मे पूरी जानकारी Pdf के साथ| GK…..
भारत मे सभी नदियों की सूची (List of all Rivers of India)
बंगाल की खाड़ी मे गिरने वाली नदियाँ
मेघना नदी बेसिन | · मेघना नदी
· पदमा नदी · धालेश्वरी नदी · दाकातुआ नदी · गुमती नदी · फेनी नदी · ब्रह्मपुत्र · तितास नदी, · हावड़ा नदी · सुरमा · कंगशा नदी · सोमेश्वरी नदी · कुशियारा नदी · मनु नदी · बराक नदी · टुईवई नदी · इरांग नदी
|
गंगा नदी बेसिन | · गंगा नदी
· काली नदी पुरबी · रामगंगा नदी · हुगली नदी · दामोदर नदी · बरकार नदी · जाह्नवी नदी · जलंगी नदी · चुरनी नदी · इच्छामती नदी · रूपनारायण नदी · अजय नदी · मयूराक्षी नदी · द्वारकेश्वर नदी · मुंडेश्वरी नदी § मेघना नदी § पदमा नदी § अत्रई नदी § महानंदा नदी § कोसी नदी § बूढ़ी गंडक § पुनपुन नदी · फल्गु नदी § गंडकी नदी § सोन नदी · उत्तरी कोयल नदी o अमानत नदी · रिहंद नदी · गोपद नदी o गोइनी नदी o नेउर नदी · बनास नदी · जोहिल्ला नदी § घाघरा नदी · राप्ती नदी o रोहिणी नदी · शारदा नदी (काली नदी) o लढ़िया नदी o सरज्यू नदी § गोमती नदी § रामगंगा (पूर्वी) o गोरी गंगा o दारमा नदी (धौली गंगा नदी) § गोमती नदी § यमुना नदी · बाण गंगा नदी · केन नदी · बेतवा नदी o धसान नदी o हलाली नदी o कैलिसोट नदी · सिंध नदी o क्वारी नदी · हिंडन नदी · करबन नदी सादाबाद o पहुज नदी · चम्बल नदी o कुनो नदी o बनास नदी § बिरछ नदी § बांदी नदी · माशी नदी § मोरेल नदी § कोटारी नदी o शिप्रा नदी o आहार नदी o काली सिंध नदी o पारबती नदी · गंभीर नदी o पारबती नदी o रामगंगा नदी · खोह नदी · मणडल नदी · अलकनंदा · मंदाकिनी · पिंडर नदी · नंदाकिनी · धौलीगंगा · ऋषिगंगा · भागीरथी · भिलंगा नदी · जाह्नवी नदी
|
ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन | · ब्रह्मपुत्र नदी
o मोरा धनसिरी नदी
o जलढका नदी
o नामडांग नदी
o तिरप नदी o नामफुक नदी
o मोरा दिफ्लू नदी
o रैदाक नदी
o रंगीत नदी o लाचेन नदी o लाचुंग नदी
o घरघरिया नदी o बूढ़ी तोरसा
|
पश्चिम बंगाल समुद्र तटीय छोटी नदी | · सुबर्णरेखा नदी
· खरकई नदी · कंगसाबती नदी · भागीरथी · हुगली · थेनद · मानंदा,
|
गोदावरी नदी बेसिन | · गोदावरी नदी
· कोलाब नदी o इंद्रावती नदी § बंदिय नदी o प्राणहिता नदी § वेनगंगा नदी · कान्हा नदी o कोलार नदी o पेंच नदी o नाग नदी § वर्धा नदी · पेनगंगा नदी o मंजिरा नदी o सबरी नदी o पूर्ण नदी o तालिपेरू नदी o प्रवारा नदी o मनैर नदी o किन्नरसानी नदी o पद्दू वागू नदी o प्रवारा नदी
|
कृष्णा नदी बेसिन | · कृष्णा नदी
· वर्धा नदी
o तुंगा नदी o भद्रा नदी o वेदावती नदी § सुवर्णमुखी नदी § वेदा नदी § अवथी नदी
o सिना नदी o नीरा नदी o मुला-मुथा नदी § मूला नदी § मुथा नदी o चंदानी नदी o कामिनी नदी o मूसी नदी o अम्बी नदी o बोरी नदी o मान नदी o भोगवती नदी o इन्द्राणी नदी § कुंडली नदी o कुमंडला नदी o घोद नदी o भामा नदी o पवना नदी
|
कावेरी नदी बेसिन | · कावेरी नदी
|
पेन्नर नदी बेसिन | · पेन्नर नदी |
तमिलनाडु तटीय छोटी नदी | · ताम्रवर्णी नदी
· पलार नदी · वैगई नदी · वैप्पार नदी · वेलर नदी · वशिष्ठा नदी · श्वेता नदी · कूउम नदी · अड्यार नदी · पोंनियार नदी · कावेरी नदी · नोयाल नदी
|
आंध्र तटीय छोटी नदी | · वंशधारा नदी
· नाग्वल्ली · सारदा
|
अरब सागर मे गिरने वाली नदियाँ
केरल तटीय | · पेरियार नदी
· भरतपूजा नदी · पम्बा नदी · चलियार नदी
|
गोवा तटीय | · तिरकोल नदी
· चपोरा नदी · बाग नदी · माण्डवी नदी · जुआरी नदी · साल नदी · तल्पोना नदी · गल्जीबाग नदी
|
कर्नाटक तटीय | · काली नदी
· नेत्रवती नदी · शरावती नदी · अघनाशिनी नदी
|
महाराष्ट्र तटीय | · शास्त्री नदी
· गाद नदी · वाशिष्ठी नदी · सावित्री नदी · कुण्डलिका नदी · गांधारी नदी · पातालगंगा नदी · उल्हास नदी o ठाणे क्रीक o वासई क्रीक · माहिम नदी · ओशिवारा क्रीक · दहिसर क्रीक · तांसा क्रीक · वैतरणा नदी · सुरया नदी · चेन्ना नदी · तेरना नदी
|
ताप्ती नदी बेसिन | · ताप्ती नदी
· गोमई नदी · अरुनावती नदी · पंजारा नदी o कान नदी · अनेर नदी · गिरना नदी o तितुर नदी · वाघुर नदी · पूरणा नदी o नलगंगा नदी o वान नदी o मोरना नदी o कतेपूर्णा नदी o उमा नदी · संगिया नदी
|
साबरमती नदी बेसिन | · साबरमती नदी
|
नर्मदा नदी बेसिन | · नर्मदा नदी
|
सिंधु नदी बेसिन | · सिन्धु नदी
§ सतलज नदी · व्यास नदी o पारबती नदी § चिनाब नदी · रावी नदी · झेलम नदी o नीलम नदी o सरू नदी § द्रास नदी § शिंगो नदी o यापोला नदी o जांस्कर नदी § मरख नदी § खुरना नदी § सरप नदी § डोडा नदी o हानले नदी
|
माही नदी बेसिन | · माही नदी
· गोमती नदी
|
जमीन के अंदर प्रवाहित होने वाली नदियाँ
- घग्घर नदी
- मूसी नदी
- लूनी नदी
भारत की महत्वपूर्ण नदियों के बारे मे जानकारी
सिन्धु नदी
इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोखर चू के निकट एक हिमनद से होता है जो 4,164 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। तिब्बत में इसे सिंघी खंबान या शेर मुख कहते हैं। सिन्धु नदी कराची के पूर्व में अरब सागर में जा गिरती है।
सतलज
सतलज नदी का उद्गम (origin) तिब्बत में कैलाश पर्वत के दक्षिण में स्थित मानसरोवर झील के समीप राक्षस ताल है। पर्वतीय क्षेत्र को पार करने के बाद पंजाब में रूपनगर के निकट यह मैदानी भाग में प्रवेश करती है। यह रावी, चेनाब और झेलम नदियों का संयुक्त जल एकत्रित करके पाकिस्तान में मिथनकोट नामक स्थान पर सिन्धु नदी में जा गिरती है।
झेलम
यह कश्मीर की घाटी के दक्षिण-पूर्व में 4900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित वीरिनाग के निकट झरने से निकलती है। कश्मीर में बहुत-सी नदियाँ इससे आकर मिलती हैं, पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले यह नदी श्रीनगर और वूलर झील से बहते हुए एक तंग व गहरे महाखंड से गुजरती है और पाकिस्तान में झंग के निकट यह चेनाब नदी से जा मिलती है।
चेनाब या चंद्रभागा
चेनाब, सिन्धु की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह चंद्रा और भागा दो नदियों के मिलने से मिलती हैं।
रावी
रावी, सिन्धु की एक अन्य सहायक नदी है। यह हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों में रोहतांग दर्रे के पश्चिम से निकती है और राज्य की चंबा घाटी से बहती है। अपने उद्गम (origin) स्थान से शुरू होकर पाकिस्तान में मुल्तान के निकट चेनाब नदी के साथ मिलने तक यह 720 किमी. की दूरी तय करती है।
व्यास
यह नदी हिमालय में स्थित रोहतांग दर्रे में 4067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित व्यास कुंड से निकलती है। पूरे सिन्धु प्रवाह तंत्र में व्यास ही एक ऐसी नदी है जो पूर्णतया भारत में बहती है।
गंगा
यह उत्तरी भारत की सबसे प्रमुख नदी है। इसके अपवाह क्षेत्र में भारत के सबसे घने बसे और उपजाऊ राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल आते हैं।
यमुना
यमुना, गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लम्बी सहायक नदी है। इसका उद्गम यमुनोत्री हिमनद है। इसका अधिकाँश जल सिंचाई उद्देश्यों के लिए पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों और आगरा नहर में आता है।
रामगंगा
यह नदी गैरसेन के निकट गढ़वाल की पहाड़ियों से निकलने वाली अपेक्षाकृत छोटी नदी है। अंत में कन्नौज के निकट यह गंगा नदी में मिल जाती है।
काली, काली गंगा, शारदा या सरयु
इस नदी का उद्गम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में है। यह भारत-नेपाल सीमा के साथ बहती हुई, जहाँ काली या चाइक कहा जाता है, घाघरा नदी में मिल जाती है।
घाघरा
घाघरा नदी पहाड़ी क्षेत्र में कर्णाली या कौरियाला और मैदान में घाघरा कहलाती है। शारदा नदी इससे मैदान में मिलती है और अंत में छपरा, बिहार में यह गंगा नदी में विलीन हो जाती है।
गंडक
यह नदी दो धाराओं कालीगंडक और त्रिशूलगंगा के मिलने से बनती है। बिहार के चंपारन जिले में यह गंगा मैदान में प्रवेश करती है और पटना के निकट सोनपुर में गंगा नदी में जा मिलती है।
कोसी
यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदियों में से एक है। इसका उद्गम तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के उत्तर में है, जहाँ से इसकी मुख्य धरा अरुण निकलती है. इस नदी में बाढ़ें बहुत आती हैं, जिससे अपार जन-धन में हानि होती है। इसलिए इसे शोक की नदी भी कहते हैं।
चम्बल
यह नदी मध्य देश में महू के निकट जनापाव पहाड़ी से निकलती है जो समुद्र तल से 616 मीटर ऊँची है।
बेतवा
यह मध्य प्रदेश में भोपाल से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, ग्वालियर, झाँसी, जौलान आदि जिलों में होकर बहती है।
सोन
गंगा के दक्षिण तट पर सों एक बड़ी सहायक नदी है, जो अमरकंटक पठार से निकलती है। पठार के उत्तरी किनारे पर जलप्रपातों की श्रृंखला बनाती हुई यह नदी पटना से पश्चिम में आरा के पास गंगा नदी में मिल जाती है।
ब्रह्मपुत्र
ब्रह्मपुत्र नदी को ब्रह्मा की बेटी भी कहा जाता है। विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र का उद्गम कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुग हिमनद में है।
गोदावरी
इसे दक्षिण गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
महानदी
महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिहावा के निकट निकलती है। यह उड़ीसा से बहती हुई अपना जल बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करती है।
कृष्णा
यह पूर्व दिशा में बहने वाली दूसरी बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है, जो सह्याद्री में महाबलेश्वर के निकट निकलती है. इसकी कुल लम्बाई 1,401 किमी. है।
कावेरी
यह नदी कर्नाटक के कोगाडु जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ियों से निकलती है। मैसूर पठार में या नदी कई जल-प्रपात बनाती है जिनमें शिवासमुद्रम प्रसिद्ध है।
तुंगभद्रा
यह तुंगा और भद्रा नदियों के मिलने से बनी है। तुंगा कर्नाटक के पश्चिमी घाट की गंगामूल चोटी के नीचे से और भद्रा, काडूर जिले से निकलती है।
माही
नर्मदा और तापी के बाद यह गुजरात में तीसरी बड़ी नदी है। इस नदी की उत्पत्ति विन्ध्याचल पर्वत से होती है।
नर्मदा
यह नदी अमरकंटक पठार के पश्चिमी पार्श्व से लगभग 1,057 मीटर की ऊँचाई से निकलती है।
तापी
यह पश्चिम दिशा में बने वाली एक अन्य महत्त्वपूर्ण नदी है। यह मध्य प्रदेश में बेतूल जिले में मुलताई से निकलती है। यह सूरत के निकट खम्भात की खाड़ी में मिल जाती है।
दामोदर
यह नदी छोटानागपुर पठार के पूर्वी किनारे पर बहती है और भ्रंश घाटी से होती हुई हुगली नदी में गिरती है।
महानंदा
यह गंगा की एक सहायक नदी है, जो दार्जलिंग पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी पश्चिमी बंगाल में गंगा के बाएँ तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है।
लूनी
लूनी नदी पुष्कर के समीप दो धाराओं सरस्वती और सागरमती के रूप में उत्पन्न होती है, जो गोबिंदगढ़ के निकट आपस में मिल जाती है। तलवाड़ा तक यह पश्चिम दिशा में बहती है और उसके बाद दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती हुई कच्छ के रन में जा मिलती है।
साबरमती
इस नदी का उद्गम अरावली की पहाड़ियों में राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित है। यहाँ से यह दक्षिम-पश्चिम दिशा में 300 k.m. की दूरी तय करके खम्भात की खाड़ी में मिल जाती है।
NDA Previous Year Question Paper and Solution with Pdf in Hindi
भारत की नदियों से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य
- भारत की पवित्र नदी कौन-सी है— गंगा
● गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है— पद्मा
● गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है— मेघना
● प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है— गोदावरी
● भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है— गंगा
● कावेरी नदी कहाँ गिरती है— बंगाल की खाड़ी में
● पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है— सिंधु
● किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है— गंगा
● कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ‘मजुली’ बनाती है— ब्रह्मपुत्र
● नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है— मध्य प्रदेश
● नदियों को जोड़ने की योजना किसके शासन काल में प्रस्तातिव हुई— राजग सरकार
● कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है— ताप्ती
● कौन-सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल समझौता हुआ— सिंधु
● सिंधु समझौते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के कितने प्रतिशत जल का प्रयोग कर सकता है— 20%
● प्रायद्वीपीय नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम क्या है— महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी एवं वैगाई
● कौन-सी नदी भारत के केवल जम्मू-कश्मीर राज्य से होकर बहती है— सिंधु नदी
● पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ है— कृष्णा नदी
● दामोदर नदी कहाँ से निकलती है— छोटा नागपुर के पठार से
● दक्षिणी भारत के पठारी प्रदेशों को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है— नर्मदा नदी
● शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है— चंबल नदी
किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर है— नर्मदा नदी
● विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा किन नदियाँ द्वारा निर्मित होता हैं— गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
● किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा का निर्माण करती है— देवप्रयाग में
● अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से विभाजित होती है— चंबल एवं साबरमती
● लूनी नदी कहाँ गिरती है— कच्छ का रन
● तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से कौन-सी नदियां निकलती हैं— सतलज, सिंधु, ब्रह्मपुत्र
● कौन-सी मुख्य प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं— नमर्दा एवं ताप्ती
● कौन-सी नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है— ब्रह्मपुत्र
● किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना जाता है— कावेरी नदी को
● पेन्नार की सहायक नदियाँ कौन-सी है— पापाधनी एवं चित्रावती - कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है— नर्मदा
कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है— सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)
● कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है— कर्नाटक और तमिलनाडु - भारत की कौन-सी नदी सुंदरवन डेल्टा बनाती है— गंगा व ब्रह्मपुत्र
● सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है— अरुणाचल प्रदेश
● तवा किसकी सहायक नदी है— नर्मदा
● किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है— कोसी
● कौन-सी नदी ‘बगाल का शोक’ कही जाती है— दामोदर नदी
● कौन-सी नदी भ्रंश दोणी से होकर बहती है— नर्मदा
● किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है— गोदावरी
● कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है— कोसी
● कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का निर्माण करती है— नर्मदा
● कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है— ब्राह्मणी
● वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी हैं— गोदावरी
भारत की प्रमुख नदियों की Pdf
कोरोना वायरस से संबंधित सामान्य ज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – GK
Conclusion
आज के इस article के माध्यम से हमने आज के bharat ki pramukh nadiyon के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि भारत की प्रमुख नदियों की पूरी सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK का यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।
आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।