भारत की सभी झीलों के नाम और उनके बारे मे पूरी जानकारी Pdf के साथ| GK…..

Hello दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम भारत की सभी झीलों के बारे मे डिस्कस करेंगे, जैसा की आप सब लोग जानते है कि आजकल भारत की सभी प्रमुख झीलों के बारे मे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मे पूछा जा रहा है। इसलिये हमारे लिए भारत की सभी झीलों के नाम और उनके बारे मे पूरी जानकारी को पढ़ना बहुत जरूरी है। साथ ही इस आर्टिकल मे आप भारत की सभी झीलों की Pdf Download भी कर सकते है।

भारत की झीलों की जानकारी UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।

 

झील क्या होती है?(What is Lake)

झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारो तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायित्व है। सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें जल भरा होता है। झीलों का जल प्रायः स्थिर होता है। झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं। झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये उच्च पर्वतों पर मिलती हैं, पठारों और मैदानों पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं।

bharat ki jheele

 

झील कितने प्रकार की होती है?(Types of Lakes in Hindi)

टेक्टोनिक झीलें

इस तरह की झील पृथ्वी की पपड़ीयों के ऊपर नीचे धसने से उत्पन्न होती है| कश्मीर की वुलर झील तथा हिमालय की अनेक झील इनके उदाहरण हैं|

ज्वालामुखी के उद्गार से बनी झीलें

ज्वालामुखी उद्गार के शांत होने के पश्चात उनके मुख में वर्षा का जल एकत्रित होने से इस प्रकार की झीलों का निर्माण होता है| महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में स्थित  लोनार झील इसी प्रकार से बनी हुई है|

अनूप झीले

नदियों के मुहाने पर समुद्र की धाराएँ बालू मिट्टी के टीले बना कर जल क्षेत्र को समुद्र से अलग कर देती हैं, जैसे उड़ीसा की चिल्का झील, नेल्लोर की पुलीकट झील, कृष्णा और गोदावरी डेल्टा में कोलेरु झील

NDA Previous Year Question Paper and Solution with Pdf in Hindi

हिमानी द्वारा बनी झीलें

हिमानी द्वारा बनाए गये गड्डों में जब हिमानियाँ पहाड़ो को छोड़ कर नीचे उतरने लगती है तब अपने मार्ग में शैलों की कांट-छाँट करते हुए कई गड्ड बनती है| यही गड्डे कालांतर में उनके पिघले हुए जल के भर जाने पर झील का रूप ले लेते है| इस प्रकार की अधिकतर झीलें हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती हैं| जैसे राक्षस ताल, नैनीताल, नौकुचिया ताल, भीमताल आदि|

वायु द्वारा निर्मित झीलें

इस प्रकार की झीलें मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान के थार मरुस्थल में पाई जाती हैं, इन्हें ‘ढाढ़’ भी कहा जाता है| यह झीले बालू के टीलो के बीच की नीची ज़मीन पर वर्षा के जल भर जाने पर बनती हैं| जैसे राजस्थान की सांभर, डिडवाना, लून, कनास, पॅंच-भद्रा ऐसी झीलें हैं| यह झीलें अधिकतर खारी होती हैं|

भूमि खिसकने से बनने वाली झीलें

नदी घाटी में जब पत्थरों के अपक्षय और जमाव से जलधारा का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और ऐसी आस्थाई झीलें बन जाती हैं| 1893 में अलकनंदा नदी के मार्ग में भूस्खलन द्वारा ‘गोहना’  नमक झील बन गयी थी| नदी मार्ग में अक्सर इनमें भयानक बाढ़ आ जाती है| ब्रह्मपुत्र नदी के मार्ग में ऐसी झीलें बनती रहती हैं जिसे राफ्ट झीलें कहते हैं|

विसर्ष और छाडन झीले

नदी के मैदानी भागों में टेढ़े-मेढ़े मार्गों के कारण कई जगह रुकावट पैदा होने से  जल जमा हो जाता है तो इस प्रकार की झीले बन जाती हैं अथवा मैदानी प्रदेशों में नदी जब धीमें धीमें बहती तो भी ऐसी झीलें बन जाती है| ब्रह्मपुत्र एवं गंगा के मध्य घाटियों में ऐसी झीले पाई जाती हैं|

 

भारत मे प्रमुख झीलों की सूची (List of Important Lakes of India in Hindi)

             राज्य           झील
आंध्र प्रदेश ·        कोलेरू झील

·        पुलिकट झील

·        हैदराबाद शहर झील

·        सरूरनगर झील

·        ओसमान सागर

·        हिमायत सागर

 

कर्नाटक ·        बेलान्दुर झील

·        पंपा सरोवर

·        उंक्कल झील उल्सुर झील

·        कुक्करहल्ली झील

·        कावेरी भीमेश्वर

·        अय्यांकेरी झील

केरल ·        अष्टमुडी झील

·        मानचीरा

·        पारावुर कायल

·        पुनामदा झील

·        सास्तामकोटा झील

·        वेम्बानद झील

 

चंडीगढ़ ·        सुखना झील
जम्मू और कश्मीर ·        आंचार

·        कृशनसर

·        कौसरनाग

·        गंगाबल झील

·        गाडसर

·        डल झील

·        मानसबल झील

·        मानसर सरोवर

·        विशनसर

·        वुलर झील

 

लद्दाख ·        सो मोरिरी

 

उड़ीसा ·        चिल्का झील
उत्तराखंड ·        रुपकुण्ड

·        नैनीताल झील

·        भीमताल झील

·        सात ताल

·        नोच्हिका ताल

·        डोडीताल

·        मालाताल झील

 

उत्तर प्रदेश ·        किथम झील

·        बेलासागर झील

·        बैरुआ सागर ताल

·        आमाखेरा झील

·        बडी ताल

·        नाचन ताल

·        चिका झील

·        फुलहर झील

·        गोमत ताल

·        कठौता झील

 

तमिलनाडु ·        चिम्बारकाकम झील

·        कालीवेली झील

·        पुल्लीकट झील

·        रेड हील्स झील

·        सोल्लावरम झील

·        वीरणम झील

·        बेरीजम झील

·        कोडेकनल झील

 

 

मध्य प्रदेश ·        भोज ताल, भोपाल

·        लाखा बंजारा झील, सागर

 

महाराष्ट्र ·        विहार झील

·        तुलसी झील

·        पोवाईझील

·        लोनार झील

 

मणिपुर ·        लोकटक झील
पंजाब ·        काञली आर्द्रभूमि

·        हारीकी आर्द्रभूमि

·        रूपड़ आर्द्रभूमि

·        गोविन्द सागर झील

 

राजस्थान खारे पानी की झीलें

·        सांभर झील (जयपुर)

·        पचपदरा झील (बाड़मेर)

·        डीडवाना (नागौर)

·        लुणकरणसर (बीकानेर)

मीठे पानी की झीलें

·        ढेबर झील

·        फतेहसागर झील (उदयपुर)

·        नक्की झील माउण्ट आबू (सिरोही)

·        पुष्कर झील

·        राजसमन्द झील

·        आनासागर झील

·        पिछोला झील

·        स्वरुपसागर झील

·        दुध तलाई झील

·        बालसमन्द झील

·        फाय सागर

 

सिक्किम ·        गुरुदोगमारझील

·        खिच्हियोपालरी झील

·        सोंगमा झील

 

हरियाणा ·        बड़खल झील

·        ब्रह्म सरोवर

·        कर्ण झील

·        सन्निहित सरोवर

·        सूरजकुण्ड

·        तिलयार झील

·        टिक्कड़ ताल

 

हिमांचल प्रदेश ·        भृगु झील

·        दाशैर और धानकर झील

·        घाधासारू और महाकाली झील

·        केरारी और कुमारवाह झील

·        खाज्जीर झील

·        लामा डल एवं चांदर नौन

·        मच्छियाल झील

·        महाराणा प्रताप सागर

·        मनिमहेश झील

·        नाको झील

·        पंडोस झील

·        पराशर झील

·        रेणुका झील

·        रेवाल्सर झील

·        सेरूवाल्सर एवं मनीमहेश झील

·        सूरज ताल

·        सूर्य ताल

·        चंद्र ताल

 

 

तेलंगाना ·        हुसैन सागर

·        नागार्जुन सागर

 

अन्य सभी झीलें ·        डीपोर बील झील

·        हरीकी झील

·        ढेबर झील

·        जलमहल झील और मानसरोवर झील

·        कडीनीकुलम झील

·        कावर (काबर) झील

·        कोडेकनल झील

·        कुतानन्द

·        मीरीक झील

·        नगीना झील

·        मोकामा ताल

·        नानगल झील

·        ऊट्टी झील रबीन्द्र सरोवर

·        हम्बु झील

·        सी सागर (सुलीकेरे) झील

·        स्कीली झील

·        त्सोकार झील

·        वेलायनी झील

 

 

भारत मे झीलों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत की सबसे बड़ी झीलचिल्का झील है जो ओडिशा में स्थित है। यह खारे पानी की लैगून झील है।
  • पूर्वी तट पर अवस्थितपुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में और 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है।
  • भारत में अवस्थित सर्वाधिक खारे पानी की झीलसांभर झील है, यह झील राजस्थान में स्थित है।
  • कश्मीरमें अवस्थित वुलर झील मीठे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है। तुलबुल परियोजना इसी झील पर स्थित है।
  • भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलगोविन्द बल्लभ पंत सागर है जो कि रिहन्द नदी पर बनाई गयी है।
  • सिक्किमके अवस्थित चोलामू झील भारत की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील है। यह झील तीस्ता नदी का उद्गम स्थल भी है।
  • लोनार झीलज्वालामुखी उदगार से निर्मित झील है।
  • मणिपुरस्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।

 

भारत की प्रमुख झीलों के बारे मे पूरी जानकारी

  • वूलर झील – वूलर भारत कीसबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह झील भारत के कश्मीर प्रदेश की झेलम नदी के पास मौजूद है।

 

  • अनंतनाग झील – यह झील जम्मूकश्मीर प्रदेश में स्थित मीठे पानी की झील है।

 

  • चोलामु झील – सिक्किम राज्य में यह झील स्थित है। यह भारत की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील है।

 

 

  • लोकटक झील -यह झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। यह मानव निर्मित झील मणिपुर राज्य में स्थित है।

 

  • गोविंद सागर झील – यह झील हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मौजूद है।

 

 

  • नक्की झील – राजस्थान के माउंट आबू में स्थित नक्की झील मीठे पानी की झील है। यहराजस्थान की सबसे ऊंची झील है।

 

  • उमियाम झील – मीठे पानी की यह झील भारत के मेघालय राज्य में स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील है।

 

 

  • हुसैन सागर झील – मानवनिर्मित यह झील तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में स्थित है।

 

  • पालक झील – भारत की यह सुंदर झील मिजोरम राज्य में स्थित है। मीठे पानी की यह झील मिजोरम की सबसे बड़ी झील है।

 

 

  • रेणुका झील – यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है।

 

  • जयसमंद झील – मीठे जल की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलहै जो राजस्थान के उदयपुर जिले में है। जयसमंद झील का निर्माण राणा जयसिंह ने करवाया था।

 

  • राजसमंद झील – यह झील मानव निर्मित है। राजसमंद झील राजस्थान राज्य में स्थित है। यह भारत की दूसरी बड़ी कृत्रिम झील है। महाराणा राजसिंह ने इस मीठे पानी की झील का निर्माण करवाया था।

 

  • सातताल झील – मीठे पानी की यह झील भारत के उत्तराखंड राज्य में नैनीताल के पास मौजूद है। यह एक झील ना होकर 7 की संख्या में ताल है। इसी कारण सातताल कहा जाता है। उत्तराखंड में यह झील पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

 

  • भीमताल झील – उत्तराखंड राज्य के काठगोदाम के पास भीमताल झील स्थित है। यह झील चारों तरफ से घाटी से घिरी हुई है। इस झील के बीचोबीच एक टापू स्थित है।

 

  • पेरियार झील – यह एक मानवनिर्मित कृतिम झील है जो केरल राज्य में स्थित है।

 

  • डल झील – यह भी ताजे और मीठे पानी की झील है जो कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है। इसका निर्माण ग्लेशियर पिघलने से हुआ है।

 

  • रूपकुंड झील – उत्तराखंड के चमोली जिले में रूपकुंड झील मौजूद है। इसे कंकाल झील भी कहते है क्योंकि इस झील के किनारों पर 19 वीं सदी के मानव कंकाल पाए गए थे।

 

  • सांभर झील – जयपुर जिले के फुलेरा में मौजूद यह झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील के पानी से देश के नमक उत्पादन का बड़ा हिस्सा निर्मित होता है। इस कृतिम झील का निर्माण राजा वासुदेव ने करवाया था।

 

  • चिल्का झील – चिल्का उड़ीसा राज्य में स्थित खारे पानी की झील है। इस झील में कई सारे द्वीप भी है। यह लैगून प्रकार की झील है।

 

  • पंचभद्रा झील– राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित यह झील खारे पानी का एक बड़ा स्रोत है। इस झील के पानी से नमक का उत्पादन होता है। पंचा नामक भील ने इस कृतिम झील का निर्माण करवाया था।

 

  • पांगोंग त्सो – यह झील भारत के लद्दाख प्रदेश में स्थित खारे पानी की झील है। सर्दियों में यह झील पूर्णतः जम जाती है। यह झील भारत के अलावा चीन में भी आती है।

 

  • पुलिकट झील – यह झील तमिलनाडु राज्य में मौजूद है। यह भी खारे पानी की झील है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

 

  • लोनार झील– लोनार झील महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित है। इस झील का निर्माण ज्वालामुखी से हुआ था। लोनार खारे पानी की झील है।

 

  • वेम्बनाड झील – यह खारे पानी की झील भारत के केरल राज्य में मौजूद है। वेम्बनाड लैगून प्रकार की झील है।

कोरोना वायरस से संबंधित सामान्य ज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – GK

 

झीलों से संबंधित पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

 

  1. निम्नलिखित में से कौन भारत के लेक डिस्ट्रिक्ट के रूप में जाना जाता है?

1) माथेरन
2) नैनीताल

3) शिमला
4) सिक्किम

Answer:-  2

  1. कयाल क्या है?
    1) गंगा डेल्टा
    2) केरल के लैगूर
    3) दक्कन पठार की रेगड़
    4) तराई का मैदान

Answer:- 2

  1. निम्नलिखित में से कौन सी झील भारत के पश्चिम तट पर स्थित है?
    1) अष्टमुदी
    2) कोलेरू

3) चिल्का
4) पुलीकट

Answer:-  3

  1. निम्नलिखित में से कौन सी एक कृत्रिम झील है?
    1) कोलेरू
    2) रेणुका
    3) नैनीताल
    4) कोडाइनाल

Answer:- 4

  1. हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के बीच कौन सी झील स्थित है?
    1) राणा प्रताप
    2) सागर जवाहर सागर
    3) हुसैन सागर
    4) गांधी सागर

Answer:- 3

  1. निम्नलिखित में से कौन सा एक लैगून झील नहीं है?
    1) चिल्का झील
    2) पेरियार झील
    3) पुलिकट झील
    4) अष्टमुदी झील

Answer:- 4

  1. भारत में विशालतम लैगून निम्न में से कौन सा है?
    1) चिल्का
    2) पुलिकट
    3) कोलेरू
    4) बेम्बानाद

Answer:- 1

  1. जवाहर सागर राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर जलाशय किस नदी पर स्थित है?
    1) चंबल
    2) नर्मदा
    3) कोशी
    4) गंगा

Answer:- 1

  1. विश्व प्रसिद्ध खारे जल की झील सांभर किस राज्य में स्थित है?
    1) महाराष्ट्र
    2) राजस्थान
    3) आंध्र प्रदेश
    4) गुजरात

Answer:- 2

  1. लोनार झील किस राज्य में स्थित है?
    1) ओडिशा
    2) उत्तर प्रदेश
    3) महाराष्ट्र
    4) राजस्थान

Answer:- 3

11.भारत में ताजे जल की सबसे बड़ी झील वुलर किस राज्य में स्थित है?
1) जम्मू कश्मीर
2) उत्तर प्रदेश
3) उत्तराखंड
4) हिमाचल प्रदेश

Answer:- 1

  1. प्रसिद्ध लैगून झील चिल्का किस राज्य में स्थित है?
    1) तमिलनाडु
    2) आंध्र प्रदेश
    3) पश्चिम बंगाल
    4) ओडिशा

Answer:- 4

 

  1. उत्तर पूर्वी भारत की सबसे बड़ी झील लोकटक किस राज्य में स्थित है?
    1) मणिपुर
    2) मिजोरम
    3) त्रिपुरा
    4) मेघालय

Answer:-  1

  1. भारत में मीठे पानी वाली सबसे बड़ी झील कौन सी है?
    1) लोकटक
    2) चिल्का
    3) सांभर
    4) वुलर

Answer:- 4

List of Cabinet Ministers of India 2020 in Hindi – with Pdf

भारत की सभी प्रमुख झीले Pdf Download

Download Pdf

 

Conclusion

आज के इस article के माध्यम से हमने आज के Jheel in Hindi के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि भारत की सभी झीलों के नाम और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK का यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।

 

1 thought on “भारत की सभी झीलों के नाम और उनके बारे मे पूरी जानकारी Pdf के साथ| GK…..”

Leave a Comment