WordPress kya hai? WordPress ke bare me poori jankari..

Hello  दोस्तों क्या आप blogger है? अगर आप blogging करते है तो आपने WordPress के बारे मे जरूर सुना होगा और हो सकता है कि आप WordPress का use भी करते हो। अगर आप blogging करने की सोच रहे है तो आपको wordpress के बारे मे जरूर जानना चाहिए। क्योंकि आज internet पर लगभग 40% वेबसाईट WordPress पर ही चल रही है।

अगर आप WordPress के बारे मे हर एक जानकारी विस्तार से जानना चाहते है तो आप एकदम सही article पढ़ रहे है। आज के इस article के माध्यम से WordPress के बारे हर एक जानकारी विस्तार से जानने वाले है। तो चलिए शुरू करते है:-

 

WordPress क्या है?

WordPress एक Open Source Software है। WordPress का इस्तेमाल websites बनाने के लिए किया जाता है। WordPress को PHP और MySQL programming language की मदद से लिखा गया है। WordPress बहुत ही popular content management system (CMS) है जिसकी मदद से हम content को आसानी से manage कर सकते है।

WordPress एक ऐसा platform है जिसकी मदद से आप किसी भी तरह की website बना सकते है जैसे news site, tech blogs etc. जितने भी website के प्रकार आप internet पर देखते है वो सब आप WordPress की मदद से खुद भी बना सकते है।

WordPress को install करने के लिए आपको web server जैसे HostGator, hostinger, Bluehost  की आवश्यकता होती है, जिसे हम internet hosting service कहते है। इनकी help से हम WordPress को install कर सकते है।

अगर आप blogging सीखना चाहते है और आपके पास invest (hosting और domain खरीदने के लिए ) करने के लिए पैसे नहीं है तो play store से WordPress का free app डाउनलोड करके भी website बना सकते है इसमे आपकी वेबसाईट your site.wordpress.Com के टाइप की बनेगी।

अब आप सोच रहे होंगे की क्या WordPress की तरह और free open source management सिस्टम नहीं है? तो इसका जवाब है कि WordPress की तरह बहुत सारे content management system (CMS) है जैसे Joomla, Drupal, Tumblr लेकिन WordPress इन सब के मुकाबले ज्यादा popular है क्योंकि यह user friendly है।

WordPress मे website बनाने के बाद आपको इसके content और design के लिए बहुत सारे feature मिल जाते है। इसमे आपको अलग अलग plugin मिल जाते है जिनकी मदद से आप अपनी website को और भी बेहतर बना सकते है। आपको इसमे अच्छे theme मिल जाते है। आप इस platform पर अपनी website को अपने हिसाब से customize कर सकते है।

Also Read:- Blogging se paise kaise kamaye? – How to Make Money Online….

 

History of WordPress in Hindi

WordPress को 27 May 2003 को Matt Mullenweg और Mike Little के बनाया गया था। इस version मे नया Admin Interface का feature available था। इसमे नए Templates और XHTML 1.1 compliant templates को add किया गया था।

May 2004 मे  WordPress का नया version 1.2 आया जिसमे की plugin architecture मौजूद था।

 

February 2005 मे WordPress का नया version 1.5 आया जिसमे pages, comment moderation tools, new themes जैसे features को update किया गया था।

 

December 2005 मे version 2.0 release हुआ जिसमे Admin Dashboard का feature update किया गया था। इसमे user interface को सुधारने के लिए JavaScript और DHMTL का use किया गया था। यह ऐसा first version था जिसमे Akismate Anti Spam Plugin को pre install किया गया था।

 

March 2006 मे automatic नाम की company को WordPress और WordPress Logo के लिए register किया गया। यह company WordPress के Co – Founder Matt Mullenweg के द्वारा बनई गई थी।

 

2008 मे Happy Cog नाम की web designing company ने WordPress ओ join कर लिया और इसकी मदद से WordPress ने नया admin interface को update किया। इस साल WordPress ने Shortcodes, one click update आऊर built in plugin जैसे feature add किये थे।

 

2010  मे automatic company ने अपनी ownership WordPress को सौंप दी । इसी साल WordPress का version 3.0 release हुआ। इस release मे custom post type, better custom taxonomies, custom backgrounds, header, menus जैसे बहुत सारे feature को add किया गया था। इसी version मे twenty one theme को भी add किया गया था।

 

2011 मे WordPress मे Ecommerce platform को add किया गया था जिसकी मदद से हम  इसमे ecommerce website बना सकते थे।

 

2012 मे WordPress मे theme customizer, theme previews और media manager को WordPress मे add किया गया था।

 

2013 मे WordPress का नया version 3.7 लॉन्च हुआ। इसमे नया automatic update feature को add किया गया था। इसी साल December मे इसका नया version 3.8 launch हुआ इसमे MP6, नया WordPress admin interface को add किया गया था।

 

2014 मे WordPress का नया version 3.9 release हुआ। इसमे visual post editor को update करने पर ज्यादा ध्यान दिया गया था। इसी साल WordPress 4.0 और WordPress 4.1 release हुए थे।

 

2015 मे WordPress के versions 4.2, 4.3 और 4.4 रिलीज हुए थे। इन updates मे emoji support, theme customizer जैसे feature update किये गए थे। इसी साल WooCommerce plugin को भी add किया गया था।

 

2016 मे WordPress के नए versions 4.5, 4.6 और 4.7 release हुए थे।

 

2017 मे WordPress 4.8 और 4.9 release हुए थे। इस update audio, video, images, gallery और HTML widgets को add किया गया था।

 

2018 मे WordPress 5.0 रिलीज हुआ। इसमे editing experience को better बनाया गया था।

 

इसी साल 2020 मे WordPress 5.4 को release किया गया है।

 

अभी तक हमने WordPress की पूरी history विस्तार से जानी अब हम जानेंगे कि WordPress को कैसे install करे:-

 

WordPress को कैसे install करे?

  • सबसे पहले जहां से आपने hosting ली वहाँ पर log in कीजिए।

 

  • इसके बाद Manage Orders पर Click करे। इसके बाद List/ Search पर Click करे।

 

  • अब आपके Domain Name पर Click कर दे।

 

  • इसके बाद आपको Admin Details का Option मिलेगा उस पर Click कीजिए।

 

  • अब आपके सामने एक Window Open होगी। यहाँ आपको Control Panel का URL, User Id और Password दिखेगा इसी यक इस्तेमाल करके आपको Login करना है।

 

  • इसमें Login करने पर आपके सामने Control Panel का Page Open होगा।

 

  • इसके बाद आपको Software के Section में Softaculous Apps Installer का Option दिखेगा आप इस पर click कर दीजिए।

 

  • अब WordPress पर Click करके Install पर Click कर दीजिये।

 

  • अब आपको Domain Choose करके Site Name और Site Description डालना है।

 

  • Admin Account में आपको Admin Username और Admin Password Enter करके Install पर Click कीजिए।

 

  • अब आपक WordPress Install हो जाएगा।

Also Read:- What is Blogging How to Start Blogging in Hindi – ब्लॉगिंग…

 

WordPress को manually कैसे install करे?

  • सबसे पहले अपने computer मे org मे जाकर WordPress package को download करे।

 

  • अब जो file download हुई है उस file को अपने computer मे एक folder के रूप मे unzip करे।

 

 

  • अब आपको WordPress को अपने hosting account मे upload करना है इसके लिए आप इन तीन method का use कर सकते है:-

 

  1. आप इसे FTP के माध्यम से upload कर सकते है।
  2. आप इसे file manager के माध्यम से upload कर सकते है।
  3. आप इसे SSH के माध्यम से upload कर सकते है।

 

  • अब आपको cPanel मे login करना है।

 

  • Database section मे जाकर MySQL Database wizard पर click कीजिए।

 

  • अब आपको एक Database create करना है इसके लिए “ Enter the Database Name “ पर click कीजिए।

 

  • अब आपको Database user को create करना है इसके लिए Database username और password डालिए और Create User पर click कीजिए।

 

  • अब आपको user को Database मे add करना है इसके लिए सभी box को tick कीजिए और next step पर click कीजिए।

 

  • अब आपका Database create हो चुका है आप Database name, username और password को नोट कर लीजिए आपको इसकी जरूरत आगे steps मे पड़ेगी।

 

  • अब दोबारा cPanel मे login करके file manager icon पर click कीजिए।

 

  • Pop-up box मे जाकर web root को select कीजिए।

 

  • अब show hidden files (dotfiles) पर tick कीजिए।

 

  • File manager मे left navigation मे जाकर public html को click करके उसको expand कीजिए।

 

  • अब उस folder को click कीजिए जिस पर WordPress installation लिखा हुआ है।

 

  • अब file manager के right side पर wp-config-sample.php file को ढूंढिए।

 

  • अब जब आपको यह फाइल मिल जाएगी rename पर click कीजिए और इसका नाम बदलकर wp-php मे बदल दीजिए।

 

  • अब इस file मे right click कीजिए और code edit को select कीजिए।

 

  • अब आपको यहाँ पर database name दिखेगा उसको जो database name अभी आपने create किया था उसके साथ change कर दीजिए।

 

  • Username को भी जो username आपने पहले note किया था उसके साथ change कर दीजिए।

 

  • Password को भी आपने जो password पहले नोट किया है उसके साथ change कर दीजिए।

 

  • अब save changes button पर click कर दीजिए।

 

  • अब आप installation page पर जाकर installation को run कर दीजिए।

 

  • अब आपसे निम्न चीजें पूछी जाएंगी उनको fill कर दीजिए:-
  • Site name
  • Username
  • Password
  • Email address

अब install now पर click कर दीजिए। और आपका installation का process पूरा हो जाएगा।

 

अब जब आपका WordPress successfully install हो जाता है अब आपको इसमे कुछ basic settings करनी पड़ेंगी। जिन्हे हम अब जानेंगे:-

wordpress kya hai aur isme free blog kaise bnaye hindi me

 

WordPress setting कैसे करे?

  • सबसे पहले WordPress मे login कीजिए।
  • अब WordPress मे right side मे बहुत सारे option मिलेंगे इन्ही मे एक option setting का होगा।
  • Setting पर click कर दीजिए।
  • अब आपको general setting पर click करना है।
  • अब आपको आपकी site से related बहुत सारे option मिलेंगे :-

 

  • Site Tittle:- यहाँ पर अपनी website का नाम डालें।
  • Tagline :- यहाँ पर अपनी site के लिए एक tagline डाले की आपकी website किस बारे मे है।
  • Email Address :- यहाँ पर email address डाले। आओकी website से related सारे mail आपको इसी email के माध्यम से मिलेंगे।
  • Membership:- अगर आपकी website पर ज्यादा मेम्बर है तो उनका role आप यहाँ पर set कर सकते है।
  • Time zone :- अब आप अपना time zone, date और time format select कर लीजिए।

 

  • अब आपको post category select करनी है। इसमे आपको दो option मिलेंगे:-
  • Default post category
  • Default Post Format

 

  • अब आपको home page को select करने का option मिलेगा अगर आपने अपनी website के लिए कोई default home page खुद design किया है तो static home page वाला option select कीजिए नहीं तो default ही रहने दीजिए।

इसी प्रकार आपको कुछ common सेटिंग मिलेंगी उनको आप अपने हिसाब से set कर लीजिए। बाकी जो option पहले से ही fill है उन पर कोई भी छेड़खानी न करे।

 

Advantages of WordPress in Hindi
  • Easy to use
  • User friendly
  • Active community
  • Ecommerce
  • Plugin
  • Template
  • Menu management
  • Open source

 

Disadvantages of WordPress in hindi
  • Security issue
  • Customization करने के लिए हमे coding की जरूरत होती है।
  • आपको PHP, HTML और CSS की knowledge होनी चाहिए नहीं ती आपको बहुत कठिनाई आएंगी।

 

Conclusion

आज के इस article के माध्यम से हमने WordPress के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।

Leave a Comment