What is MAC Address and Difference b/w MAC and IP Address in Hindi..

Hello  दोस्तों Mobile और Computer का उसे आजकल हम सब लोग करते है लेकिन हमे हमारे Computer या Smartphone के बारे मे बहुत सारी जानकारी नहीं होती है। आज के इस Article मे हम एक ऐसी ही चीज के बारे मे जानने वाले है। क्या आपने कभी MAC Address का नाम सुना है?

IP Address का नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा और हो सकता है आप उसके बारे मे आप अच्छी तरह जानते भी हो। लेकिन बहुत ही काम लोग होते है जो MAC Address के बारे मे जानते है अगर आपने कभी MAC Address का नाम सुन भी होगा तो आप इसके बारे मे शायद अच्छी तरह नहीं जानते हो?

अगर आप इसके बारे मे नहीं जानते है तो आपको कोई Tension लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस Article मे हम MAC Address के बारे मे विस्तार से जानने वाले है।

अपनी Device के MAC Address के बारे मे जानकारी होना इसलिए बहुत जरूरी है क्योंकि अगर कभी आपका Mobile या Computer खो जाता है तो आप उस Device के MAC Address के help से खोई हुई Device का पता लगा सकते है।

आज के इस Article की मदद से हम MAC Address के बारे मे जानने वाले है। अगर आप भी जानना चाहते है कि MAC Address क्या होता है? इसका पता कैसे करना है? और इसका Use क्या है? इस तरह के सारे सवालों के जवाब आज के इस Article के माध्यम से हम आपको देने वाले है। तो चलिए शुरू करते है:-

 

What is MAC Address in Hindi

MAC Address का पूरा नाम (MAC Address Full Form) Media Access Control है। MAC Address को Hardware Address भी कहते है। यह सभी Electronic और Networking Devices के लिए एक Unique और Permanent Address होता है।

मैक अड्रेस किसी भी Device के Hardware का Identification Number होता है। यह एक Unique Identification Number होता है जो कि प्रत्येक Device के NIC (Network Interface Card) को Assign होता है।

यह Device के Network Adapter के साथ Associate होता है जो कि 48 bit या 64 bit Address का हो सकता है। MAC अड्रेस Hexadecimal Format मे होता है।

सभी Networking Device का MAC Address अलग अलग होता है। MAC Address 12 Digit का एक Unique Identification Number होता है जो कि दो दो Digits के Pair मे होता है।

 

MAC Address का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

  • यह Network मे Sender या Receiver को ढूँढने का एक Secure तरीका Provide करता है।

 

  • MAC Address आपके Network मे Unwanted Access होने से आपके Network को Prevent करता है। अगर आपके पास Router है और कोई और किसी व्यक्ति को आपके Router का पासवर्ड पता है ऐसे मे वो आपके Router से Internet का एक्सेस कर रहा है जो कि आप नहीं चाहते है तो आप MAC Address Filter को ON करके उस Device को Block कर सकते है।

 

  • यह एक आपके Device का एक Unique Address होता है जिससे कि अगर आपकी Device कभी कही खो जाती है तो MAC Address की मदद से उसका आसानी से पता लगाया जा सकता है।

 

  • कोई भी Electronic Device या Networking Device आपस मे MAC Address के द्वारा ही Connect होकर Communication कर पाते है।

Also Read:- What is Network Hub in Hindi – नेटवर्क हब की पूरी जानकारी…

 

अपने Computer का MAC Address कैसे पता करे?

  • अपने Computer या Laptop मे MAC Address का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले CMD को Search करना है।

 

  • अगर आपके Taskbar मे Search Box पहले से ही दिया हुआ है तो ठीक है तो आप अपने Keyboard मे Windows+R को Enter कीजिए जिससे आपका Search Box खुल जाएगा।

 

  • अब Search Box खुल जाने के बाद ईसमे CMD type कीजिए।

 

  • आप CMD को open करने के लिए इस Step को भी Follow कर सकते है:- Start > All Programs > Accessories > Command Prompt

 

  • अब आपके सामने Command Prompt खुल जाएगा अब इसमे आपको ipconfig/all को Type करना है। ध्यान रहे की इसे Type करने मे कोई गलती न करे।

 

  • अब आपको Enter key को press करना है और आपके सामने आपके Computer से Connected सभी devices के MAC Address खुल जाएगे। आप आपके Computer से Connect सभी Device के MAC Address को देख सकते है।

 

 

अपने Android Device का MAC Address कैसे Check करें?

  • सबसे पहले अपने Smartphone की Setting को Open कीजिए।

 

  • अब आपके phone के Version के हिसाब से आपकी Setting open होगी।

 

  • आपको यहाँ पर About Device पर जाना है।

 

  • अब about Device को Open करने के बाद अगर आपका MAC Address Show नहीं होता है तो यहा पर आपको Status Option डिखाई देगा यह सब आपके Device का कौन सा Version है उस पर निर्भर करता है।

 

  • अब जैसे ही आप इस Option को खोलेंगे आप के सामने Wi-Fi address या WLAN Address दिखाई देगा यही आपके Smartphone का MAC Address है।

 

 

 

अपने Device के MAC Address को कैसे Change करें?

  • सबसे पहले अपने Computer मे Computer Management को Search करे।

 

  • अब आपके सामने Computer Management का Option दिखेगा उस पर Click कीजिए।

 

  • Computer Management खुल जाने के बाद आपके सामने Device Manager का Option आएगा।

 

  • Device Manager के option पर Click कीजिए।

 

  • अब Device Manager खुलने के बाद आपके सामने Network Adapter का option आएगा।

 

  • Network Adapter के Option पर क्लिक कर दीजिए।

 

  • अब आपको जिस Network Adapter के MAC Address को Change करना है उस पर Right Click करना है।

 

  • इस पर Right Click करने के बाद आपके सामने Properties का Option आएगा।

 

  • अब आप Properties के Option पर Click कर दीजिए।

 

  • अब आपको यहाँ पर Advanced का Tab मिलेगा उस Tab पर Click कीजिए।

 

  • इस पर Click करने के बाद आपको Network Address पर Click करना है।

 

  • अब यहाँ पर आपको Value का option मिलेगा वहाँ पर आपको नया MAC Address डालना है।

 

  • इसके बाद OK पर Click कर दीजिए।

 

  • आपका MAC Address सफलतापूर्वक Change हो गया है।

Also Read:- What is Bridge in Computer Networking in Hindi – नेटवर्क ब्रिज क्या होता है?..

 

MAC Address की संरचना कैसी होती है?

MAC Address मे 6 Outlets होते है जो कि दो-दो के Pair मे होते है जो कि कुल 12 संख्या होती है। इसमे पहली 6 संख्या Manufacturer की identity को show करता है जिसे Organization Unique Identification (OUI) कहा जाता है।

इस संख्या को IEEE की Registration Authority Committee के द्वारा Assign किया जाता है।बाद के छह नम्बर Network Interface Card (NIC) को Assign होते है जो कि Manufacturer द्वारा अपनी सुविधानुसार दिया जाता है ताकि Device की Identification किया जा सके।

 

MAC Filtering क्या होता है?

यह हमारे System को अनिश्चित Access से बचाता है। हम किसी निश्चित Computer या किसी Device को MAC Filtering के द्वारा Blacklist या फिर Whitelist कर सकते है। जिसके माध्यम से कोई भी unwanted Device हमारे Device को Access नहीं कर सकती है।

MAC Filtering के माध्यम से हम यह हम उनह Devices को Access करने की Permission दे सकते है जो कि इसकी White list मे शामिल हो।

 

 MAC Address कितने प्रकार के होते है?

 

1:- Universally Administered Address  

यह MAC Address का ज्यादा use होने वाला प्रकार है। यह Address Manufacturing के समय Network Adapter को दिया जाता है। UAA के ये तीन Octets उस Device को Manufacture करने वाली Company को Identify करते है।

बाकी के तीन Octets Manufacture करने वाली Company के द्वारा Device को Assign किए जाते है।

 

2:- Locally Administrated Address

 यह Adapter के MAC Address को Change करता है। आप यह Address अपनी Device को Network Administration पर जाकर खुद Assign कर सकते है। Manufacture द्वारा दिए गए Address को LAA के माध्यम से बदल जा सकता है।

 

Difference Between MAC Address and IP Address in Hindi

MAC Address IP Address
1:- MAC Address का पूरा नाम Media Access Control Address है।   IP Address का पूरा नाम Internet Protocol Address है।
2:- MAC Address यह Ensure करता है कि Computer का Physical Address Unique होना चाहिए। IP Address किसी Computer का Logical Address होता है इसका उपयोग Network से जुड़े Computer का विशिष्ट रूप से पता लगाने के लिए किया जाता है।
3:- यह 6 byte का Hexadecimal number होता है। IP Address या तो 4 byte का होता है या 16 byte का होता है।
4:- MAC Address को ARP Protocol का use करके Retrieve किया जा सकता है। IP Address को RARP Protocol का use करके Retrieve किया जा सकता है।
5:- MAC Address को Chip Maker Manufacturer के द्वारा Provide करवाया जाता है। IP Address को Internet Service Provider के द्वारा Provide कराया जाता है।
6:- MAC अड्रेस OSI Model की Data Link Layer मे Operate करता है। IP अड्रेस OSI Model की Network Layer मे Operate करता है।
   

 

Conclusion

आज के इस article के माध्यम से हमने आज के MAC Address के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।

 

Leave a Comment