What is DVD explained in Hindi? full form of DVD in Hindi…

Hello दोस्तों क्या आप अभी भी DVD का इस्तेमाल करते है? अगर हाँ तो आपको इसके बारे मे जरूर जानना चाहिए अगर आप DVD के बारे मे नहीं जानते और आपने DVD का इस्तेमाल नहीं किया है तो आज के इस Article के माध्यम से हम DVD के बारे मे विस्तार से जानने वाले है।

आजकल ऐसे बहुत कम लोग है जो DVD का इस्तेमाल करते है या जिन्होंने DVD का इस्तेमाल किया है आजकल लोग मनोरंजन के अन्य साधनों का इस्तेमाल करने लगे है। तो चलिए जानते है आखिर DVD क्या होती है?

 

What is DVD in Hindi

DVD का पूरा नाम (DVD full form) Digital Video Disc या Digital Versatile Disc है। यह Digital Optical Disc Storage Format है जिसको सन 1995 मे develop किया गया था और सन 1996 मे release कर दिया गया था।

इसका इस्तेमाल digital data को store करने और software व दूसरी computer files और साथ ही video को देखने के लिए किया जाता है। इसका आकार CD (Compact Disc) के समान होता है लेकिन इसकी Storage Capacity ज्यादा होती है।

इसको सर्वप्रथम Philips, Sony, Toshiba,और Panasonic ने सन् 1995 में एक साथ मिलकर बनाया | इसका वजन 16 ग्राम तक होता है | इसकी क्षमता (Single side layer) मे 4.7 GB होती है,और (Single side double layer)मे इसकी क्षमता 8.5 GB होती है,और (double layer single side) मे इसकी क्षमता 9.4GB होती है, तथा (Double layer double side) मे इसकी क्षमता 17.08 GB होती है |

DVD का मुख्य कार्य बड़े डेटा को स्टोर करना होता है, DVD को चलने के लिए DVD Driver की आवश्यकता होती है। एक अच्छी क़्वालिटी की DVD में हम 2 घंटे की मूवी स्टोर कर सकते है | DVD का इस्तेमाल Software Distribution के लिए भी किया जाता है। इसको Compact Disc Technology की second generation कहा जा सकता है।

Also Read:- What is digital camera in hindi

 

What is Full Form of DVD?

DVD का पूरा नाम (DVD full form) Digital Video Disc या Digital Versatile Disc है।

 

Difference Between CD and DVD in Hindi

CD और DVD की बात करे तो इन दोनों का आकार लगभग समान होता है लेकिन DVD की storage capacity कम्पैक्ट डिस्क (CD) के मुकाबले ज्यादा होती है।

डीवीडी में MPEG-2 compression का प्रयोग किया जाता है लेकिन (But) CD में MPEG-1 compression का प्रयोग किया जाता है, MPEG-2 compression जो है वह MPEG-1 की तुलना में उच्च स्तर का compression है जिसके कारण DVD में video quality बेहतर होती है।

DVD की तुलना में CD का resolution बहुत कम होता है CD में HD resolution 85000 pixels होता है लेकिन (But) डीवीडी में 2 million pixels होता है।

 

DVD पर सबसे पहले कौन सी movie को feature किया गया था?

इस पर सबसे पहले Twister movie को feature किया गया था, इस movie को DVD मे 25 March 1996 मे feature किया गया था।

 

DVD Storage Capacity

 

   No.   Type   Storage Capacity
1:-Single Sided, Single Layer 4.7GB
2:-Single Sided, Double Layer8.5GB To 8.7GB
3:-Double Sided, Single Layer9.4GB
4:-Double Sided, Double Layer17.08GB

 

Types of DVD in Hindi

DVD-ROM:- इसका इस्तेमाल केवल Reading के लिए किया जाता है इसमे कुछ लिखा नहीं जा सकता है।

DVD-R:- इसका इस्तेमाल किसी भी प्रकार के Data को record करने के लिए किया जाता है।

DVD-RW:- इस प्रकार की DVD मे data को पढ़ सकते है लिख सकते है और उसे मिटाकर दोबारा लिख सकते है।

 

Advantages of DVD in Hindi (DVD के फायदे)

1) इसकी storage capacity बहुत ही उच्च होती है अर्थात् इसमें ज्यादा data को स्टोर कर सकते है, इसमें अधिकतम 17.08 तक का डेटा स्टोर कर सकते है।

2) इसमें video तथा sound quality बहुत ही अच्छी होती है।

3) यह portable होता है अर्थात् इसे कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

4) DVD drive, CD को भी read कर सकता है।

 

Disadvantages of DVD in Hindi (DVD के नुकसान)

1) इसको हम CD drive में नहीं चला सकते है।

2) इनमें आसानी से scratch (स्क्रैच) लग जाता है जिसके कारण ये damage हो जाती है।

3) इसमें data को स्टोर करने के लिए burning software की आवश्यकता होती है।

Also Read:- What is image in hindi?

Conclusion

आज के इस Article के माध्यम से हमने DVD (Digital Video Disc या Digital Versatile Disc) के बारे मे जाना। आशा है की यह Article आपके लिए helpful रहा होगा, अगर आपको DVD से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप हमें comment के माध्यम से पूछ सकते है।

अगर आपको यह Article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

Leave a Comment