Two Port Network in Hindi – टू पोर्ट नेटवर्क क्या है?

Hello दोस्तों आज के इस Article के माध्यम से हम Two Port Network in hindi के बारे मे जानेंगे। Two Port Network के बारे मे जानने से पहले हम जानेंगे कि आखिर Port क्या होता है?

Port क्या होता है?

यह एक Physical Docking Point होता है जिसका इस्तेमाल किसी Device को Computer से Connect करने के लिए लिया जाता है। यह कोई Programmatic Docking Point भी हो सकता है जिसकी मदद से किसी Program को Computer या Internet पर Flow किया जा सकता है।

Port कितने प्रकार के होते है?

यह दो प्रकार के होते है।

Physical Port

Virtual Port

Two Port Network क्या होता है?

Two Port Network (Four Terminal Network) एक Electrical Network (Circuit) या Device होती है जिसमे External Device को Connect करने के लिए Terminal के दो Pair होते है।

जिसमे एक port का इस्तेमाल Input Port के तौर पर होता हा जबकि दूसरे Port का इस्तेमाल Output Port के तौर पर होता है। इन Ports मे हम पहले Port को Port1 और दूसरे Port को Port2 कहते है।

जिस प्रकार One Port Network एक Two Terminal Electrical network होता है जिसमे एक Terminal से current प्रवेश करता है और दूसरे Terminal से बाहर निकलता है इसके उदाहरण Resistor, Inductors और Capacitors है।

ठीक इसी प्रकार Two Port Network मे Four Terminal Electrical Network होता है जिनमे प्रत्येक Port मे current एक टर्मिनल से प्रवेश करता है और दूसरे टर्मिनल से बाहर निकलता है। Two Port Network को graph मे प्रदर्शित किया गया है। इसका उदाहरण transistor है।

 

Two Port System

इस Graph चार Variables है V1, V2, I1 और I2 दिखाए गए है जिसमे से अगर हम दो Variables को Independent और अन्य दो Variables को Dependent चुनते है तो हमे इनकी 6 Possible समीकरण प्राप्त होंगी।

ये समीकरण Independent variables के Terms मे Dependent Variables को प्रदर्शित करेंगी। independence variables के Coefficient को हम Parameters कहलाते है। इस प्रकार समीकरण का हर Pair चार parameter का set देगा।

Two Port Network के Parameters

Two Port Network के Parameters को Two Port Network Parameters कहा जाता है। Two-Port Network निम्नलिखित प्रकार के होते है:-

  • Z Parameters
  • Y Parameters
  • T Parameters
  • T’ Parameters
  • h-parameters
  • g-parameters

 

Z Parameters क्या है?

हम V1 और V2 को Dependent Variable और I1 और I2 को Consider करके हम एक Equation प्राप्त करेंगे जिसमे Independent Variables I1 और I2 को Z Parameters कहा जाता है।

 

V1 = Z11I1 + Z12I2

V2 = Z21I1 + Z21I2

 

Z Parameters निम्नलिखित है:-

 

1:- Z11 = V1/I1 , when I2 = 0

2:- Z12 = V1/I2 , When I1 = 0

3:- Z21 = V2/I1 when I2 = 0

4:- Z22 = V2/I2 when I1 = 0

 

Z Parameters को Impedance Parameters भी कहा जाता है क्योंकि ये Voltage और Current के Ratio मे होते है। Z Parameters की Unit Ohm () होती है।

 

हम दो Z Parameters Z11 और Z21 को Port2 के Open Circuit के माध्यम से Calculate कर सकते है। ठीक इसी तरह दूसरे Z Parameters Z12 और Z21 को भी इसी तरह Calculate कर सकते है। इसलिए Z Parameters को Open Circuit Impendence Parameters भी कहा जाता है।

 

Y Parameters क्या है?

इस Parameter मे हम I1 और I2 को Dependent Variables और V1 और V2 को Independent variables के रूप मे Consider करके नीचे दी गई Equation को प्राप्त करेंगे। यहा पर Independent Variables V1 और V2  के Coefficient को Y Parameter कहा जाता है।    

 

1:- I1 = Y11V1 + Y12V2

2:- I2 = Y12V1 + Y22V2

 

यहा पर Y Parameter निम्नलिखित है:-

 

1:- Y11 = I1/V1 When V2 = 0

2:- Y12 = I1/V2 when V1 = 0

3:- Y21 = I2/V­­1 when V2 = 0

4:- Y22 = I2/V2 when V1 = 0

 

Y Parameters को Admittance Parameter भी कहा जाता है क्योंकि ये Current और Voltage के Ratio मे होते है। Y Parameter की Unit mho होती है।

 

हम दो Y Parameters Y11 और Y21 को Port2 का  Short Circuit करके प्राप्त कर सकते है। ठीक इसी तरह हम दूसरे Y Parameters Y12 और Y22 को Port1 का Short Circuit करके प्राप्त कर सकते है। Y parameters को Short Circuit Admittance Parameters भी कहा जाता है।

 

 

T Parameters क्या है?

इस Parameter मे हम I1 और V1 को Dependent Variables और I2 और V2 को Independent variables के रूप मे Consider करके नीचे दी गई Equation को प्राप्त करेंगे। यहा पर Independent Variables Iऔर V2  के Coefficient को T Parameter कहा जाता है।    

 

V1 = AV2 – BI2

I1 = CV2 – DI2

 

T Parameters निम्नलिखित है:-

 

A = V1/V2 when I2 = 0

B = V1/I2 when V2 = 0

C = I1/V2 when I2 = 0

D = I1/I2 when V2 = 0

Also Read:- How to Make Amplifier Step by Step in Hindi – एम्पलीफायर कैसे…

 

T Parameters को Transmission Parameters या ABCD Parameters भी कहा जाता है। A और D parameters की कोई Unit नहीं होती है इसलिए ये Dimension Less होते है। Parameters की Unit B और C की Unit Ohm और mho होती है।

 

हम दो Parameters A और C को Port2 का Open Circuit करके Calculate कर सकते है। ठीक इसी तरह अन्य दो Parameters B और D का Calculation हम Port2 का Short Circuit करके कर सकते है।

 

T’ Parameters क्या है?

इस Parameter मे हम I1 और V1 को Independent Variables और I2 और V2 को Dependent variables के रूप मे Consider करके नीचे दी गई Equation को प्राप्त करेंगे। यहा पर Independent Variables -I1   और V के Coefficient को TParameter कहा जाता है।

 

V2 = A’V1 – B’I1

I2 = C’V1 – D’I1

 

T’ Parameters निम्नलिखित है:-

 

A’ = V2/V1 when I1 = 0

B’ = V2/I1 when V1 = 0

C’ = I2/V1 when I1 = 0

D’ = -I2/I1 when V1 = 0

 

T’ Parameters को Inverse Transmission Parameter या ABCDParameter कहते है। A’ और D’ parameters की कोई Unit नहीं होती है इसलिए ये Dimensionless होते है। B’ और C’ की unit क्रमशः ohm और mho होती है।

 

हम दो Parameters A’ और C’ को Port1 का Open Circuit करके Calculate कर सकते है। ठीक इसी तरह अन्य दो Parameters B’ और D’ को Port1 का Short Circuit करके Calculate कर सकते है।

 

h-parameters क्या है?

इस Parameter मे हम Iऔर Vको Independent Variables और Iऔर Vको Dependent variables के रूप मे Consider करके नीचे दी गई Equation को प्राप्त करेंगे। यहा पर Independent Variables I1   और Vके Coefficient को hParameter कहा जाता है।

 

V1 = h11I1 + h12V2

I2 = h21I1 + h22V2

 

h-parameters निम्नलिखित है:-

 

1:- h11 = V1/I1 when V2 = 0

2:- h12 = V1/V2 when I1 = 0

3:- h21 = I2/I1 when V2 = 0

4:- h22 = I2/V2 when I1 = 0

 

h-parameters को Hybrid Parameters कहते है। h12 और h21 की कोई Unit नहीं होती है इसलिए ये dimension less होते है। h11 और h22  parameters की Unit क्रमशः ohm और mho होती है।

Also Read:- What is SPICE (Software Engineering) in Hindi – सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग…

 

हम दो parameters h11 और h21 को Port2 का Short Circuit करके Calculate कर सकते है। ठीक इसी तरह हम अन्य दो Parameters h12 और h22 को Port1 का Open Circuit करके Calculate कर सकते है।

 

g-parameters क्या है?

इस Parameter मे हम I2   और V1   को Independent Variables और I1   और V2   को Dependent variables के रूप मे Consider करके नीचे दी गई Equation को प्राप्त करेंगे। यहा पर Independent Variables Iऔर V1   के Coefficient को gParameter कहा जाता है।

 

I1 = g11V1 + g12I2

V2 = g­21V1 + g22I2

 

g-parameters निम्नलिखित है:-

 

1:- g11 = I1/V1 ­when I2 = 0

2:- g12 = I1/I2 when V2 = 0

3:- g21 = V2/V1 when I2 = 0

4:- g22 = V2/I2 when V1 = 0

 

g-parameters को Inverse Hybrid Parameter कहा जाता है। g21 और g12 की कोई Unit नहीं होती है इसलिए ये Dimension less होते है। g11 और g22 की Unit क्रमशः mho और ohm होती है।

 

हम दो parameters g11 और g21 को Port2 का Open Circuit करके Calculate कर सकते है। ठीक इसी तरह हम अन्य दो Parameters g12 और g22 को Port1 का Short Circuit करके Calculate कर सकते है।

 

Conclusion

आज के इस article के माध्यम से हमने Two Port Networks के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।

Leave a Comment