What is Topology and types of Topology in Hindi – टोपोलॉजी…

Hello  दोस्तों आज के इस article मे हम topology के बारे मे जानेंगे। जैसा की हम जानते है कि जब हम दो प्रकार के devices को आपस मे जोड़कर आपस मे information, resources को share करते है, तो इसे networking कहते है।

Network का पूरी designing और उसे तैयार करने के types को topology कहा जाता है।

 

Topology क्या है?

Network के shape या layout को topology कहते है। network मे जो node होते है वो किस तरह आपस मे जुड़े रहते है और किस तरह आपस मे communicate करते है उसे topology के द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। computer को आपस मे जोड़ने की processing को topology कहते है। topology, physical या logical होती है।

 

Topology कितने types की होती है?

Topology 5 प्रकार की होती है:-

 

1:- Ring topology ( रिंग टोपोलोजी )

2:- Bus topology ( बस टोपोलोजी )

3:- Star topology ( स्टार टोपोलोजी )

4:- Mesh topology ( मेश टोपोलोजी )

5:- Tree topology ( ट्री टोपोलोजी )

Also Read:- What is Bridge in Computer Networking in Hindi – नेटवर्क ब्रिज क्या होता है?..

 

रिंग टोपोलोजी ( Ring topology )

इस प्रकार की topology मे सभी computer गोलाकार type मे एक दूसरे से जूड़े रहते है, प्रत्येक computer अपने नजदीक के 2 computers से जुड़ा रहता है। इस network मे सबसे आखिरी computer पहले computer से जुड़ा रहता है।

प्रत्येक device मे दो NIC ( network interface card ) लगे रहते है। इसमे कोई भी मुख्य या controlling computer नहीं होता है। ring networking मे साधारण गति से data का flow होता है।

एक computer से दूसरे computer मे data transfer करने के दौरान receive करने वाले computer को यह सुनिश्चित करना होता है कि वो data उस computer के लिया है या नहीं अगर वह data उस computer के लिए नहीं है तो वह data अन्य computer को pass कर दिया जाता है।

 

Ring topology के advantages:-

1:- इस network को easily install किया जा सकता है।

2:- या network अधिक कुशलता से काम करता है क्योंकि इसमे कोई भी controlling computer नहीं होता है।

3:- इसके network की speed अच्छी होती है।

 

Ring topology के disadvantages:-

1:- इसमे अगर एक computer मे कोई खराबी आ जाती है तो इसकी वजह से पूरा network effect हो सकता है।

2:- क्योंकि यह पूरा network nodes के माध्यम से जुड़ा रहता है अगर हम इसमे हम कोई भी node हटाते है या जोड़ते है तो इससे पूरा host network disturb हो जाता है।

3:- इस network मे सभी computer एक दूसरे पर depend रहते है।

 

Bus topology ( बस टोपोलोजी )

इस प्रकार की topology मे सारे computers को एक ही cable के द्वारा जोड़ा जाता है। इसमे computers को उसी cable से एक क्रम मे जोड़ा जाता है। तार के first मे और end मे एक विशेष प्रकार का device लगा रहता है जिसे terminator कहते है। इसका काम signals को control करना होता है।

 

Bus topology के advantages:-

1:- इस topology को install करना आसान होता है।

2:- bus topology मे काम cable का use होता है।

3:- यह topology बहुत ही सस्ती है।

 

Bus topology के disadvantages:-

1:- इस topology मे अगर कोई computer खराब हो जाता है तो सारा data transfer रुक जाता है।

2:- bus topology मे बाद मे किसी भी computer को जोड़ना अपेक्षाकृत कठिन होता है।

3:- यह topology थोड़ा धीरे काम करती है।

4:- इसमे cable की लंबाई fix होती है।

 

Star topology ( स्टार टोपोलोजी )

इस topology मे सभी computers एक एक hub से जुड़े रहते है। इसमे कोई computer या file server एक central device के रूप मे काम करता है, बाकी सारे computers इससे जुड़े रहते है और client के रूप मे अपना काम करते है।

इसी main computer से सारा data बाकी computers को भेजा जाता है। इस प्रकार के network मे अगर किसी local computer मे कोई problem या जाए तो system मे कोई परेशानी नहीं आती है लेकिन अगर hub मे किसी भी तरह की problem आती है तो पूरा system fail हो जाता है।

 

Star topology के फायदे:-

1:- इस topology को आसानी से install किया जा सकता है।

2:- इस topology कोई भी connection या कोई local computer का connection टूटता है तो इसका network पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है पूरा network वैसे ही काम करता है।

3:- इस network को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

 

Star topology के नुकसान:-

1:- इस topology को install करने मे लागत बहुत अधिक आती है।

2:- central computer होने के कारण इस network मे अधिक node नहीं लगाए जा सकते है अधिक node connect करने पर central computer की काम करने की speed कम हो जाती है।

3:- इसमे पूरा system central computer पर depend रहता है अगर यह computer खराब हो जाए तो पूरे network fail हो जाता है।

 

Mesh topology ( मेश टोपोलोजी ):-

इस topology मे प्रत्येक node और computers एक दूसरे से connected होते है। इस प्रकार के connection के लिए हमे coaxy cable या twisted cable जैसी cable का उसे करना पड़ता है। क्योंकि इस network मे सभी computer एक दूसरे से जुड़े रहते है इसलिए उन्मे आसानी से data का transfer हो पाता है और किसी host computer की जरूरत भी नहीं होती है।

Also Read:- What is Ethernet in Hindi – ईथरनेट क्या है इसके प्रकार और…

 

Mesh topology के फायदे:-

1:- इसमे अगर कोई भी connection fail हो जाता है तो network पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

2:- mesh topology मे network connection मे कोई भी खराबी आने पर आसानी से पता लगाया जा सकता है।

 

Mesh topology के नुकसान:-

1:- इसमे नया connection जोड़ना कठिन होता है।

 

Tree topology ( ट्री टोपोलोजी )

यह topology मे star topology और bus topology दोनों  की तरह काम करती है। जैसा की नाम से ही साफ है इस topology मे computers tree के shape मे जुड़े रहते है।  tree topology मे tree topology की तरह एक host computer होता है और bus topology की तरह सारे computers एक ही cable से जुड़े रहते है।

 

Tree topology के फायदे:-

1:- इसमे device का point to point connection होता है।

2:- इसे आसानी से install किया जा सकता है।

 

Tree topology के नुकसान:-

1:- इसमे बड़ी cable की जरूरत होती है।

2:- या topology महंगी होती है।

 

Conclusion

आज के इस article के माध्यम से हमने आज के What is Topology in Hindi के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।   

 

Leave a Comment