दुनिया के 20 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 2020 – Forbes Richest Person List

Hello दोस्तों ehindilearning मे आपका स्वागत है आज के इस आर्टिकल मे हम Forbes Billionaires List 2020 के बारे मे डिस्कस करेंगे जिसके माध्यम से हम 2020 मे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे मे जानेंगे। साथ ही इस लिस्ट मे हम देखेंगे कि 2020 मे भारत मे सबसे अमीर व्यक्ति कौन है और वह इस सूची मे कौन से स्थान पर है।

हाल ही मे Forbes ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी की है जिसमे अमेरिका के जेफ बेजोस वित्त वर्ष 2020 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वर्तमान में, 15 जुलाई 2020 को बेजोस की कुल संपत्ति 182.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।  शीर्ष 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 14 व्यक्ति अमेरिका के हैं साथ ही भारत के मुकेश अंबानी 2020 मे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया में 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं

जैसा की हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस के कारण सभी लोगों को कितने नुकसान हुआ है इसी बीच फोर्ब्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार, 18 मार्च, 2020 तक दुनिया भर में 2,095 अरबपति थे। दुनिया के सभी अरबपतियों की कुल कमाई 8 ट्रिलियन डॉलर है जो कि पिछले वर्ष 2019 की तुलना में $700 बिलियन कम है।

Duniya ka sabse ameer aadmi

 

पूरी दुनिया मे किस देश मे कितने अमीर व्यक्ति है?

 

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका: 614 अरबपति
  2. चीन: 388
  3. जर्मनी: 107
  4. भारत: 102
  5. रूस: 99
  6. हांगकांग: 67
  7. ब्राजील: 45
  8. यूनाइटेड किंगडम: 45
  9. कनाडा: 44
  10. फ्रांस: 39

 

इस लिस्ट मे अमेरिका और चीन मे ही आधे अरबपति व्यक्ति निवास करते है इस सूची मे भारत का नाम भी कुछ अच्छी स्थिति मे है।

भारत मे 2020 मे कुल कितने जिले है? राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मे जिलों की जानकारी

 

फोर्ब्स ने हाल ही मे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की बहुत बड़ी सूची जारी की है लेकिन इस सूची मे हम दुनिया के 20 अरबपति व्यक्तियों के बारे मे जानेंगे, अगर आप पूरी सूची देखना चाहते है तो आप Forbes की official वेबसाईट पर जाकर इस सूची को देख सकते है।

 

दुनिया के 20 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

 

व्यक्ति कुल सम्पति (अरब डॉलर) कंपनी/देश
1. जेफ बेजोस $183.9 अमेजन / अमेरिका
2. बर्नाड अरनॉल्ट और परिवार $111.6 लूई वीटॉन मालटियर (LVMH)/ फ्रांस
3. बिल गेट्स $110.6 माइक्रोसॉफ्ट /  अमेरिका
4. मार्क जुकरबर्ग $88.0 फेसबुक / अमेरिका
5. लॉरी एलिसन $73.2 ओरेकल कारपोरेशन / अमेरिका
6. स्टीव  बाल्मर $72.4 माइक्रोसॉफ्ट / अमेरिका
7. मुकेश अंबानी $71.8 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड / भारत
8. वारेन बफेट $69.6 बर्कशायर हाथवे / अमेरिका
9. लैरी पेज $67.6 गूगल /  अमेरिका
10. सर्गेई ब्रिन $65.8 गूगल  /अमेरिका
11. फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स और परिवार $64.4 लोरियल / फ्रांस
12. अमानसिओ ओर्टेगा $63.1 जारा / स्पेन
13. मैकेंज़ी बेजोस (जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी) $60.8 अमेज़न.कॉम /अमेरिका
14. माइकल ब्लूमबर्ग $60.1 ब्लूमबर्ग एलपी / अमेरिका
15. मा हयातेंग $58.0 तेंसेंट  होल्डिंग्स / चीन
16. एलन मस्क $57.9 टेस्ला मोटर्स, स्पेस एक्स/ अमेरिका
17. जिम वाल्टन $57.1 वॉलमार्ट / अमेरिका
18. ऐलिस वाल्टन $56.9 वॉलमार्ट /  अमेरिका
19. रोब वाल्टन $56.6 वॉलमार्ट /  अमेरिका
20. कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली $50.4 टेलीकॉम / मैक्सिको

 

हाल ही  मे फोर्ब्स द्वारा यह सूची जारी की गई है लेकिन यह सूची हमेशा स्थिर नहीं रहती है इसमे बदलाव होता रहता है अरबपति व्यक्ति के नाम ऊपर नीचे होते होते रहते है।

 

जैसा की आपने देखा इस सूची मे जेफ बेजोस का नाम सबसे ऊपर है यह वर्तमान मे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। इनकी कंपनी का नाम Amazon है जिसके बारे मे आपने जरूर सुना होगा और हो सकता है आपने कभी ऐमज़ान से कुछ अनलाइन ऑर्डर भी किया हो। इन्होंने इस कंपनी 1994 में सिएटल (अमेरिका) में अपने गैरेज से ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी ‘अमेजन’ की शुरुआत की थी, वर्तमान में वह इस कंपनी के सीईओ हैं और 11.1% हिस्सेदारी के मालिक हैं।   

UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) क्या है? UPSC से संबंधित पूरी जानकारी जाने

 

इस सूची मे अगर सबसे काम उम्र के अरबपति की बात करे तो वह नाम मार्क जुकरबर्ग का है आपसे इनका नाम तो जरूर सीन होगा अगर नाम नहीं सुन हो तो आप Facebook क=जरूर चलाते होंगे इसकी खोज इनके द्वारा ही की गई थी हालांकि वर्तमान समय मे Facebook ने Instagram और whatsapp जैसी कंपनी को भी खरीद लिया है।

 

अगर इस सूची मे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करे तो वह मुकेश अंबानी है इनके बारे मे तो आप सब जानते है है। मुकेश अंबानी भारत के साथ साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। मुकेश अंबानी 88 बिलियन डॉलर (राजस्व) वाली तेल और गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) चलाते हैं. यह भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) 2019 में, फॉर्च्यून इंडिया 500 में नंबर 1 और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 106 वें स्थान पर रहीं थी।

63 वर्षीय मुकेश अंबानी के पास पेट्रोकेमिकल, तेल और गैस और दूरसंचार क्षेत्र हैं, जो उनके राजस्व का मुख्य स्रोत हैं. वर्तमान में, वह दुनिया में 7 वें सबसे अमीर आदमी और एशियाई महाद्वीप के सबसे अमीर आदमी हैं. वह दुनिया के शीर्ष 14 अरबपतियों की सूची में एकमात्र एशियाई हैं।

Bhartiya Thal Sena Information in Hindi – भारतीय थल सेना | GK

 

आज के इस article के माध्यम से हमने आज के पूरी दुनिया, भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि दुनिया के 20 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 2020 – Forbes Richest Person List का यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।

आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है। यह UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।

 

1 thought on “दुनिया के 20 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 2020 – Forbes Richest Person List”

Leave a Comment