Hello दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हम भारत मे दिए जाने वाले सभी पुरस्कारों के बारे मे डिस्कस करेंगे। जैसा की आप सब लोग जानते है कि आजकल भारत के सभी पुरस्कारों के बारे मे सभी competitive exams मे पूछा जा रहा है। इसलिये हमारे लिए भारत मे दिए जाने वाले सभी पुरस्कारों की सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK को पढ़ना बहुत जरूरी है। साथ ही इस Article मे आपको All Indian Awards Pdf in Hindi भी प्रदान की जाएगी।
भारत के सभी पुरस्कारों की जानकारी UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways, Bank और Entrance Exam की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।
International Gandhi Peace Prize
इस अवॉर्ड की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को पूरी दुनिया मे प्रोत्साहित करने के लिए सन 1995 मे की गई थी। इस अवॉर्ड के तहत 10 लाख रुपये की राशि, पट्टिका और उद्धरण (Plaque and Citation) दिया जाता है। इस अवॉर्ड को हर साल भारत सरकार (Government of India) के द्वारा दिया जाता है।
सन 2014 मे ISRO (Indian Space Research Organization) को अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार दिया गया था।
Indira Gandhi Prize
इस अवॉर्ड को Indira Gandhi Peace Prize (इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत सन 1986 मे की गई थी और इस अवॉर्ड को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड के अंतर्गत 25 लाख रुपये की राशि
Kalinga Prize
इस पुरस्कार को popularization of science के क्षेत्र मे UNESCO (United Nations ) के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1952 मे कलिंग फाउंडेशन बीजू पटनायक के द्वारा की गई थी।
Jawaharlal Nehru Award for International Understanding
इस अवॉर्ड की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद मे की गई थी। यह किसी भी देश के प्रत्येक नागरिक को दिया जाता है जिसने दुनिया मे लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय समझ, सद्भावना और दोस्ती के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
Rabindranath Tagore Peace Award
इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टेगोर के स्मृति मे सांस्कृतिक सद्भाव (Cultural Harmony) के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 2011 मे भारत सरकार (Government of India) के द्वारा की गई थी। इस पुरस्कार को सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।
Bharat Ratna
यह भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस अवॉर्ड को सबसे पहले 1954 मे दिया गया था। इस पुरस्कार को पीपल की पत्ती के आकार मे बनाया गया है और इसमे देवनागरी लिपि मे भारत रत्न लिखा गया है। इसकी दूसरी तरफ हिन्दी भाषा मे सत्यमेव जयते लिखा गया है।
सबसे पहले भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी (राजनीतिज्ञ), डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक) और सी.वी. रमन (वैज्ञानिक) को सन 1954 मे दिया गया था। अब्दुल गफ्फार खान भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले विदेशी व्यक्ति थे इनको सन 1987 मे भारत रत्न दिया गया था।
Winners of Bharat Ratna (भारत रत्न विजेताओं की सूची)
1954 | डॉ चंद्रशेखर वेकटरमन, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी |
1955 | पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ मोक्षगुंडम विस्वेस्वर्या, डॉ भगवान दास |
1957 | पंडित गोविंद बल्लभ पंत |
1958 | डॉ ढोंढ़ों केशव प्रसाद |
1961 | डॉ बिधान चंद्र रॉय, श्री पुरुषोत्तम दस टंडन |
1962 | डॉ राजेन्द्र प्रसाद |
1963 | डॉ जाकिर हुसैन, डॉ पांडुरंग वामन काने |
1966 | श्री लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) |
1971 | श्रीमती इंदिरा गांधी |
1975 | श्री वराहगिरी वेंकट गिरी |
1976 | श्री कुमारस्वामी कमराज (मरणोपरांत) |
1980 | मदर टेरेसा |
1983 | श्री आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत) |
1987 | अब्दुल गफ्फार खान |
1988 | श्री मारुदुर गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरांत) |
1990 | डॉ नेल्सन रोलीहलाहल मंडेला, डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर (मरणोपरांत) |
1991 | श्री राजीव गांधी (मरणोपरांत), सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत), श्री मोरारजी रामचंद्रन देसाई |
1992 | श्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत), श्री सत्यजीत राय, श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा |
1997 | डॉ APJ अब्दुल कलाम, श्रीमती अरुणा असफ़ अली (मरणोपरांत), श्री गुलज़ारी लाल नंदा |
1998 | श्रीमती MS सूब्बुलक्ष्मी, श्री चिदंबरम सुब्रमणयम |
1999 | लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत), प्रोफेसर अमर्त्य सेन, लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), पंडित रविशंकर |
2001 | उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, लता दीनानाथ मंगेशकर |
2009 | पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी |
2014 | सचिन रमेश तेंदुलकर, CNR राव |
2015 | अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) |
Padma Vibhushan
यह भारत रत्न के बाद दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है और इस पुरस्कार को भारत के राष्ट्रपति (President of India) के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 2 जनवरी 1954 मे की गई थी। पद्म विभूषण अवॉर्ड सबसे पहले सत्येन्द्र बोस, नन्द लाल बोस, जाकिर हुसैन और VK कृष्ण मेनन को दिया गया था।
Padma Bhushan
यह भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद दिया जाने वाला तीसरा उच्च नागरिक सम्मान है इसकी शुरुआत 2 जनवरी 1954 से की गई थी। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन की जाती है। शिवम शेट्टी मनोहर अब तक इस अवॉर्ड को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति है। सबसे पहले यह पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर और MS सूब्बुलक्ष्मी को दिया गया था।
Padma Shri
यह भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान है। इस अवॉर्ड को कला, शिक्षा उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, मेडिसन, सामाजिक कार्य के क्षेत्र मे सहयोग करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
Param Vir Chakra
यह भारत का सबसे उच्च सैन्य पुरस्कार है जिसको दुश्मन की उपस्थिति मे वीरता का परिचय देने के लिए दिया जाता है। यह ब्रान्ज़ (पीतल) का गोलाकार मेडल होता है जिसका व्यास 1.375 इंच होता है और इस पर बैंगनी रिबन लगा होता है। परमवीर चक्र मे एक वृत्त के मध्य मे भारत का प्रतीक होता है और इस वृत्त के चारों ओर प्रत्येक दिशा मे वज्र की प्रतिकृति होती है। इस पदक मे दूसरी तरफ हिन्दी और अंग्रेजी भाषा मे परमवीर चक्र लिखा होता है।
मेजर सोमनाथ शर्मा को सबसे पहले परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।
Maha Vir Chakra
यह परमवीर चक्र के बाद दिया जाने वाला दूसरा उच्च सैन्य पुरस्कार है दुश्मन की उपस्थिति मे साहस का परिचय देने पर दिया जाता है। इस पुरस्कार को मरणोपरांत भी दिया जाता है। यह अवॉर्ड सबसे पहले लेफ्टिनेंट कर्नल दिवान रंजीत को दिया गया था।
Vir Chakra
यह अवॉर्ड युद्ध के मैदान मे वीरता का परिचय देने के लिए दिया जाता है यह परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद दिया जाने वाला तीसरा उच्च सैन्य पुरस्कार है।
National Bravery Award
इस अवॉर्ड की शुरुआत 1957 मे Indian Council for Child Welfare के द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार 18 साल से काम उम्र के बच्चों को दिए जाते है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार की घोषणा हर साल 14 November (बाल दिवस) के दिन की जाती है और भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा 26 January (गणतंत्र दिवस) के दिन इन पुरस्कारों को प्रदान किया जाता है।
Bhartiya Jnanpith Award
यह साहित्य के क्षेत्र मे दिया जाने वाला पुरस्कार है इस पुरस्कार को भारतीय जननपीठ ट्रस्ट के द्वारा साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले लेखकों को दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1961 मे हुई थी। इस अवॉर्ड को जीतने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये की राशि और माँ सरस्वती की पीतल (Bronze) की बनी हुई प्रतिमा भेंट की जाती है। यह अवॉर्ड सबसे पहले जी. शंकरा कुरूप को सन 1965 मे दिया गया था।
Sahitya Akadmi Awards
इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1954 मे हुई थी इस पुरस्कार को भारत सरकार के द्वारा दिया जाता है। यह अवॉर्ड भी साहित्य के क्षेत्र मे दिया जाता है।
Saraswati Samman Awards
इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1991 मे KK Birla Foundation के द्वारा की गई थी। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका प्रदान की जाती है। सबसे पहले यह पुरस्कार हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।
Moorti Devi Awards
इस अवॉर्ड को हर साल साहित्य के क्षेत्र मे भारतीय जननपीठ ट्रस्ट के द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 4 लाख रुपये की राशि, पट्टिका और माँ शारदा की प्रतिमा भेंट की जाती है। C.K. नागराज राव को सन 1983 मे सबसे पहले यह अवॉर्ड दिया गया था।
Shanti Swaroop Bhatnagar Prize of Science and Technology
इस अवॉर्ड को CSIR के द्वारा विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिसन और गणित के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1958 मे की गई थी।
Borlaug Awards
इस पुरस्कार को फर्टिलाइजर कंपनी Coromandel International के द्वारा प्रकृति और कृषि के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिक को दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1972 मे हुई थी।
Dr Vikram Sarabhai Award
इस अवॉर्ड को Gujrat Council of Science and Technology के द्वारा ऊर्जा, प्रकृति, जैव प्रौद्योगिकी, उद्योग और IT सेक्टर मे दिया जाता है।
Dr BC Roy Award
इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1976 मे Medical Council of India के द्वारा की गई थी। यह मेडिकल और सामाजिक कार्य के क्षेत्र मे दिया जाता है।
RD Birla Awards
इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1979 मे RD Birla Foundation के द्वारा की गई थी। इस पुरस्कार को मेडिसन के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किया जाता है।
Kurien Prize
इस अवॉर्ड को National Dairy Research Organization के द्वारा डेरी और कृषि के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।
Homi Bhabha Award
इस अवॉर्ड को भारत सरकार (Government of India) के द्वारा परमाणविक ऊर्जा के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
Indira Priyadarshini Vrikshamitra Puraskar
इस पुरस्कार को पर्यावरण के क्षेत्र मे भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1986 मे हुई थी। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख की राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
Indira Gandhi Paryawaran Puraskar
इस पुरस्कार को पर्यावरण के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1987 मे हुई थी। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये की राशि, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
Rajiv Gandhi Quality Award
इस अवॉर्ड को Bureau of Indian Standards के द्वारा उद्योगों की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 1991 मे हुई थी।
Rajiv Gandhi Environment Award for Clean Technology
इस पुरस्कार को पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र मे भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1993 मे हुई थी। इस अवॉर्ड को पाने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये की राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
Amrita Devi Bishnoi Wildlife Protection Award
इस पुरस्कार को वन्य जीव की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड को पाने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये की राशि, पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
Medini Puraskar
यह अवॉर्ड प्रत्येक वर्ष पर्यावरण के क्षेत्र मे लोगों को जागरूक करने के लिए लेखकों को भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले व्यक्ति को 15000 से 31000 तक राशि दी जाती है।
Rajiv Gandhi Wildlife Conservation Award
इस पुरस्कार को वन्य जीवों को संरक्षित करने के क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने के लिए भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है। इस अवॉर्ड को पाने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये की राशि, पदक, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
National Award for Pollution Control
इस अवॉर्ड को प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले मानकों को पूरा करने पर इस अवॉर्ड को भारत सरकार (Ministry of Environment and Forest) के द्वारा दिया जाता है।
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
यह खेल के क्षेत्र मे दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च सम्मान है। इस अवॉर्ड को 1991 से भारत सरकार के द्वारा दिया जाता है। सबसे पहले यह अवॉर्ड 1991 मे विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। सन 2016 मे यह अवॉर्ड साक्षी मलिक, PV संधु, दीपू कर्माकर, जीतू राय को दिया गया था। यह अवॉर्ड 4 साल मे एक बार डिय जाता है।
Arjuna Award
इस अवॉर्ड की शुरुआत 1961 मे हुई थी। इस पुरस्कार को जितने वाले व्यक्ति को 5 लाख की राशि और अर्जुन की पीतल (bronze) की प्रतिमा भेंट की जाती है। इस पुरस्कार को भारत सरकार (Ministry of Youth Affairs and Sports) के द्वारा दिया जाता है।
Dronacharya Award
यह अवॉर्ड खेलों मे अच्छा प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों (Coach) को दिया जाता है इस अवॉर्ड को भारत सरकार (Ministry of Youth Affairs and Sports) के द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने द्रोणाचार्य की पीतल की प्रतिमा और 7 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1985 मे की गई थी। BI Fernandez इस पुरस्कार को पाने वाले पहले विदेशी नागरिक थे।
Rashtriya Khel Protsahan Puraskar
इस अवॉर्ड की शुरुआत सन 2009 मे शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी को बढ़ाने (प्रोत्साहित) के लिए किया गया था।
Maulana Abul Kalam Azad
इस अवॉर्ड की शुरुआत 1956-57 मे ही थी।
National Film Award
इस अवॉर्ड समारोह को नई दिल्ली मे आयोजित किया जाता है इं पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति (President of India) के द्वारा प्रदान किया जाता है। इं अवार्ड्स की शुरुआत 1954 मे हुई थी।
Dada Saheb Phalke Awards
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड को सिनेमा के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 1969 मे किया गया था। इस अवॉर्ड को पाने वाले व्यक्ति को 10 लाख का कैश, स्वर्ण कमल और शॉल भेंट की जाती है। सबसे पहले यह पुरस्कार देविका रानी रोरिच को दिया गया था।
Filmfare Awards
फिल्मफेयर पुरस्कारों को Times Group के द्वारा दिया जाता है इनकी शुरुआत 1954 मे हुई थी।
All Indian Awards Pdf in Hindi
Conclusion
आज के इस article के माध्यम से हमने आज के भारत मे दिए जाने वाले सभी पुरस्कारों के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि भारत मे दिए जाने वाले सभी पुरस्कारों की सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK का यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।
आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।
2 thoughts on “भारत मे दिए जाने वाले सभी पुरस्कारों की सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK”