Hello दोस्तों ehindilearning.com मे आपका स्वागत है जैसा कि आप सब जानते है हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है, हर साल की तरह इस साल भी भारतीय वायुसेना इस साल भी भारतीय वायुसेना दिवस 2020 (Indian Air Force Day 2020) मना रही है अगर आप भारतीय वायुसेना दिवस से संबंधित पूरी जानकारी जानना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढिए।
वायु सेना दिवस 2020 (Air Force Day 2020)
Air Force Day 2020: आज का दिन भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए एक बहुत ही खास दिन हैं, वायुसेना आज गुरुवार को अपना गौरवशाली 88 वां स्थापना दिवस मना रही है, इस स्थापना दिवस को वायु सेना दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर वायुसेना आसमान में राफेल सहित दूसरे फाइटर जेट से उड़ान भर दुश्मन देश को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। भारतीय वायु सेना का गठन आजादी से 15 साल पहले 8 अक्टूबर, 1932 को हुआ था। स्थापना दिवस के अवसर पर आज गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर इस साल की परेड का इंतजाम किया गया है।
8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी इसलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है। देश के स्वतंत्र होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। 1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। आजादी के बाद वायुसेना के नाम में से “रॉयल” शब्द को हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया था। भारतीय वायुसेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभाई थी।
Also Read:- New Education Policy 2020 in Hindi – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020…..
आजादी से पहले वायु सेना आर्मी के तहत ही काम करती थी। एयर फोर्स को आर्मी से ‘आजाद’ करने का श्रेय भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ, एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को जाता है। आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे।
वायुसेना का आदर्श वाक्य क्या है?
भारतीय वायुसेना का आदर्श (Indian Air Force Motto) वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम‘ (Touch the sky with Glory) । यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।
वायुसेना का ध्वज कैसा है?
वायुसेना ध्वज, वायु सेना निशान से अलग, नीले रंग का है जिसके शुरुआती एक चौथाई भाग में राष्ट्रीय ध्वज बना है और बीच के हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों अर्थात् केसरिया, श्वेत और हरे रंग से बना एक वृत्त (गोलाकार आकृति) है। यह ध्वज 1951 में अपनाया गया।
वायुसेना अब तक कितनी लड़ाइयों मे भाग ले चुकी है?
देश के आजाद होने के बाद से भारतीय वायुसेना चार युद्ध में शामिल हो चुकी है, जिनमें से तीन पाकिस्तान और एक चीन के खिलाफ लड़े गए. भारतीय वायुसेना के अन्य प्रमुख ऑपरेशनों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन पूमलाई, बालाकोट एयर स्ट्राइक शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना कार्यों में भी सहयोग कर चुकी है।
Also Read:- भारत की प्रमुख नदियों की पूरी सूची और उनके बारे मे पूरी जानकारी | GK
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों कई सूची (List of Indian Air Force Fighter Planes 2020)
Aircraft |
MiG-21 |
SEPECAT Jaguar |
MiG-29 |
Mirage 2000 |
Sukhoi Su-30 |
HAL Tejas |
Dassault Rafale |
EMB-145 |
Beriev A-50 |
Boeing 707 |
Gulfstream G100 |
Gulfstream III |
Global 5000 |
Ilyushin Il-78 |
Boeing 777 |
Boeing 737 |
Embraer Legacy 600 |
Boeing C-17 |
Ilyushin Il-76 |
C-130J Super Hercules |
Airbus C-295 |
Antonov An-32 |
Dornier Do 228 |
Hawker Siddeley HS 748 |
Mil Mi-24 |
Boeing AH-64 |
Hindustan Aeronautics LCH |
HAL Rudra |
Mil Mi-17 |
Mil Mi-26 |
HAL Dhruv |
HAL Chetak |
HAL Cheetah |
CH-47 Chinook |
BAE Hawk |
HAL Kiran |
MiG-21 |
Pilatus PC-7 |
HAL HTT-40 |
IAI Harop |
IAI Heron |
IAI Searcher |
DRDO Lakshya |
Conclusion
आज के इस article के माध्यम से हमने Indian Airforce Day 2020 के बारे मे विस्तार से जाना। आशा है कि भारतीय वायुसेना दिवस 2020 का यह article आपके लिए helpful रहा होगा। अगर आपको यह article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिए।
आप हमे comment के माध्यम से सुझाव दे सकते है। आप हमे email के माध्यम से follow भी कर सकते है जिससे कि हमारी नई article की जानकारी आप तक सबसे पहले पहुचे आप email के माध्यम से हमसे question भी पूछ सकते है।